फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोवंश प्राथमिक विद्यालय में बंद किए

गोवंश प्राथमिक विद्यालय में बंद किए

Thu, 20 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
गोवंश प्राथमिक विद्यालय में बंद किए
गोवंश प्राथमिक विद्यालय में बंद किए
विज्ञापन

सरूरपुर। खेतों में आवारा गोवंश फसलों को नष्ट कर रहे हैं। परेशान किसान आवारा गोवंशों को सरकारी भवनो में बंद कर रहे हैं। बुधवार को रोहटा ब्लॉक के लाहौरगढ़, मीरपुर गांव में ग्रामीणों ने गोवंशों को प्राथमिक विद्यालय में बांध दिया। हंगामा की जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

क्षेत्र के गांव उकसिया में पहले से एक गौशाला बनी हुई है जिसमें हजारों की तादाद में गोवंश मौजूद हैं। वहां पर पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण आए दिन गोवंशों की मौत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन से प्रत्येक गोवंश के खाने की व्यवस्था करने के लिए ग्राम प्रधान को भी 30 रुपये प्रति गोवंश शासन से प्राप्त हो रहे हैं लेकिन प्रशासन गोवंशों के रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रहा है। जिसके कारण किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। बुधवार को मीरपुर और लाहौरगढ़ के किसानों ने गोवंशों को बंधक बनाकर प्राथमिक विद्यालय में कैद कर गेट पर ताला जड़ दिया। ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र त्यागी, सहंसरपाल प्रधान, पूनम सिंह, पंकज त्यागी, प्रदीप कुमार, अनिल त्यागी, राजकुमार, राहुल, मनोज आदि ने जमकर हंगामा किया। मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम करने की चेतावनी के बाद रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों का समझाया। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर सभी अधिकारियों को अवगत करा चुके है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। खंड विकास अधिकारी सुधा आर्य का कहना है कि अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed