{"_id":"5d094f768ebc3e2cc2024215","slug":"156089124113-meerut-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव के दौरे से पहले धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव के दौरे से पहले धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव के दौरे से पहले धरने पर बैठे किसान
मवाना। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बकाया गनना भुगतान की मांग को लेकर प्रमुख सचिव के दौरे के दौरान तहसील में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अध्यक्ष को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर प्रमुख सचिव के तहसील पहुंचने से पहले किसानों के साथ वहां पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। गन्ना भुगतान न होने पर पहले ही चेतावनी दे चुके शौकीन गुर्जर की टंकी पर चढ़ने की संभावना जताई थी। पुलिस की माने तो वह पहले भी अपनी मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ चुका है। जिसको लेकर अधिकारी सजग थे। धरना शुरू होते ही पुलिस ने शौकीन गुर्जर को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। इस दौरान कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। प्रमुख सचिव का दौरा खत्म होने पर थाने से शौकीन गुर्जर को छोड़ दिया गया।