फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अरसे से लटका शॉपिंग सेंटर जल्द होगा शुरू

अरसे से लटका शॉपिंग सेंटर जल्द होगा शुरू

Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
अरसे से लटका शॉपिंग सेंटर जल्द होगा शुरू
अरसे से लटका शॉपिंग सेंटर जल्द होगा शुरू
विज्ञापन

सरधना। नगर को जाम मुक्त बनाने और ग्राहकों को एक ही जगह सभी सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पालिका द्वारा शॉपिंग सेंटर का निर्माण जल्द पूरा होगा। साथ ही तैयार 107 दुकानों का आवंटन भी पालिका जल्द करेगी। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब पालिका ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन असद गालिब के कार्यकाल में दिसंबर 2016 में पालिका बोर्ड द्वारा शॉपिंग सेंटर निर्माण का प्रस्ताव रखा था। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने और सड़कों पर ठेली लगाने वालों को एक निश्चित जगह उपलब्ध कराने के लिए शॉपिंग सेंटर में दुकान बनाने का प्रस्ताव रखा था। शॉपिंग सेंटर में 200 से अधिक दुकान बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें राज्य वित्त से 152 दुकानों के लिए एक करोड़ 65 लाख 17 हजार 566 रुपये स्वीकृत किए गए। जबकि अवस्थापना विकास निधि से 55 दुकानों के लिए 65 लाख 60 हजार 390 रुपये स्वीकृत किए गए। जिस पर वर्ष 2016 में कार्य शुरू हो गया, लेकिन बस संचालकों के विरोध के चलते कुछ दिनों तक निर्माण लटक गया। इसके बाद कुछ जमीन पर अब्दुल रज्जाक ने मामला कोर्ट में डाल दिया। जिस कारण अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। वर्तमान में चयरपर्सन शबीला अंसारी ने पुराने शॉपिंग सेंटर के नक्शे में कुछ फेरबदल भी किया। दो शौचालयों का निर्माण भी कराया। पालिका लिपिक विपिन कुमार ने बताया कि जल्द ही तैयार दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोगों का कहना है कि दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने के बाद भी अभी पालिका नगर को अतिक्रमण मुक्त नहीं बना सकी है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के समय में सरधना शॉपिंग सेंटर निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन मामला कोर्ट में चला जाने के कारण निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं हो सका। अब कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद पालिका जल्द ही निर्माण को पूरा कराएगी। साथ ही एक महीने के अंदर जो 107 दुकानें तैयार हैं, उनका आवंटन करेगी। यहां शॉपिंग सेंटर हार्ट जल्द शुरू होगा।- शबीला अंसारी चेयरपर्सन सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed