{"_id":"5d0164a0bdec22076357c44d","slug":"156037237418-meerut-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई साइकिल मिलने पर खिले दिव्यांगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई साइकिल मिलने पर खिले दिव्यांगों के चेहरे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से जिले में लालकुर्ती स्थित एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज में नि:शुल्क सहायक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 188 दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे गए। इसमें 145 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 7 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 34 ट्राईसाइकिल और 16 बैसाखी वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों को जीवन का वह हिस्सा मिला है जिससे उनके श्रम और समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन अपने हितलाभ से वंचित न रहें। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इस शिविर में 9 जनवरी 2019 को आयोजित किए गए परीक्षण शिविर में पात्र पाए गए दिव्यांगजनों को लाभ दिया गया है। इस मौके पर दिव्यांगजनों को 57 लाख 19 हजार रुपये की लागत के 202 सहायक यंत्र और उपकरण दिए गए। वहीं, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनिल कुमार त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। इस मौके पर एडीएम सिटी महेश चंद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, ईएनटी सर्जन डॉ. अभिषेक मोहन, प्रधानाचार्य एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज, वीरेंद्र कुमार कंसल, ओमप्रकाश जिंदल आदि मौजूद रहे।