फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परिजनों ने युवती की बरामदगी की गुहार लगाई

परिजनों ने युवती की बरामदगी की गुहार लगाई

Thu, 13 Jun 2019 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने युवती की बरामदगी की गुहार लगाई
परिजनों ने युवती की बरामदगी की गुहार लगाई
विज्ञापन

मवाना। लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी दंपती ने बुधवार को थाने पहुंचकर अपनी पुत्री के मवाना में एक युवक के पास होने की जानकारी देते हुए बरामद कराने की गुहार लगाई। वहीं, मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी वृद्धा ने थाने पहुंचकर उक्त युवती को अपनी पुत्रवधू बताते हुए उसके परिजनों पर तलाक देने का दबाव बनाने तथा झूठी शान के लिए उसके बेटे और बहू को मारने का अंदेशा जताया है।

सुबह के समय थाना लिसाड़ी गेट निवासी दंपति थाने पहुंचा। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का 29 जून को निकाह होना है। आज सुबह से वह घर से लापता हो गई है। उनको पता चला है कि वह मवाना में एक युवक के पास है। उसे सकुशल बरामद कराया जाए। अभी ये लोग अपनी शिकायत एसएसआई से कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी वृद्धा असगरी पत्नी यामीन थाने पहुंची। उसने बताया कि उसके पुत्र वासिफ ने 30 नवंबर 2018 को उक्त युवती से निकाह कर लिया था। किंतु बहू के परिवार वालों ने रुखसती नहीं की थी। उसके पुत्र की ससुराल वालों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई है। जिस कारण बहू के मायके वाले तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं। बीती रात उसका पुत्र तथा पुत्रवधू किसी समय घर छोड़कर चले गए। इसका पता उसकी बहू के मायके वालों की कॉल आने से पता चला। आरोपियों ने उसके पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही आरोपियों पर कोई भी संगीन वारदात करने अथवा झूठा मुकदमा लिखाने या फिर झूठी शान के लिए उसके पुत्र तथा पुत्रवधू को जान से मारने का अंदेशा जताते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस पर एसएसआई नरेंद्र सिंह ने लिसाड़ी गेट के लोगों को मामला वहां का बताकर चलता कर दिया। वहीं, मवाना निवासी वृद्धा की तहरीर पर जांच कराने की बात कही है। उधर, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने कस्बे से बाहर होने की जानकारी देते हुए मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed