फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान पाठशाला में उन्नत खेती की जानकारी दी

किसान पाठशाला में उन्नत खेती की जानकारी दी

Thu, 13 Jun 2019 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में उन्नत खेती की जानकारी दी
किसान पाठशाला में उन्नत खेती की जानकारी दी
विज्ञापन

खरखौदा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उन्नतशील बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाएं तथा अनुदान की जानकारी देने के लिए प्रत्येक विकास खंड में न्याय पंचायत के प्रत्येक दो गांवों में पहले चरण की किसान पाठशाला का आयोजन चल रहा है। पहला चरण 10 से 13 जून तक व दूसरा चरण 17 से 20 जून तक चलाया जाना है।

पहले चरण के तीसरे दिन बुधवार को गांव फफूंडा में प्राथमिक पाठशाला में चल रही है। इसमें पदमश्री से सम्मानित बुलंदशहर के तहसील स्याना के ग्राम बहेटा निवासी प्रगतिशील किसान ब्रजभूषण त्यागी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई योजनाएं किसानों तक पहुंचनी चाहिए। किसानों को खेती का तरीका बदलना चाहिए। जमीन कैसे खाद बनाती है, कीडे़ मकोड़े कैसे निंयत्रित होते हैं व कैसे खरपतवारों से बचा जा सकता है। इन सभी तरीकों को ठीक ढंग से समझना है। जिससे ठीक समय पर अच्छा उत्पादन ले सकें। जमीन में अलग-अलग मौसम में अलग-अलग फसल पैदा होती है। प्रत्येक फसल में अलग-अलग कीडे़ व खरपतवार भी पैदा होते हैं। फसल पैदा होने से लेकर फसल समाप्त होने तक कई प्रकार से जमीन स्वयं भी खाद बनाती है। किसान एक ही फसल के पीछे लग जाता है। जिससे जमीन में कुपोषण दिखने लगा है। किसान सह फसली खेती करें। वहीं, जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर डीडी कृषि सतेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही, पशु चिकित्सा अधिकारी फफूंडा प्रवीण भारती, ललित प्रधान, राजीव अधाना, धर्मेंद्र प्रधान, सुरेंद्र, जितेंद्र भड़ाना, भीमचंद, विजय भड़ाना, सुखपाल भड़ाना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed