{"_id":"5d015a50bdec220775595fd6","slug":"156036973420-meerut-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने मीट फैक्टरी पर सील लगाने के लिए फोर्स मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने मीट फैक्टरी पर सील लगाने के लिए फोर्स मांगी
विज्ञापन

खरखौदा। एमडीए ने आचार संहिता समाप्त होेते ही कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। जहां एमडीए अफसर पूर्व मंत्री समेत दो बड़ी फैक्टरियों पर सील लगा चुके हैं। अब फिर एक मीट फैक्टरी सील करने की तैयारी है। जिसमें लिए पुलिस फोर्स की मांग की है।
हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर एमडीए की सीमा विस्तार के चलते उसके अंतर्गत आ गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जिसमें एमडीए ने अवैध रूप से चल रही 11 मीट फैक्टरियों, रेंडरिंग प्लांट व मुर्गी दाना प्लांट को सील कर दिया था। हालांकि बाद में फैक्ट्री संचालकों ने सेटिंग कर उन्हें संचालित कर दिया था। अब एमडीए ने फिर बड़ी कार्रवाई की। जिसमें पहले हापुड़ रोड पर दो फैक्टरी को सील कर दिया था। अब एमडीए फिर कार्रवाई की तैयारी में है। जहां दो दिन पहले एमडीए के जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने पुलिस फोर्स की मांग की। बताया कि मैसर्स अल शावेज फ्रोजन फूडस प्रा. लिमिटेड अल्लीपुर में स्थित है। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के 7500 वर्ग मीटर भूमि पर फैक्ट्री का निर्माण किया है। कार्रवाई के लिए 14 जून का दिन निश्चित किया है।