{"_id":"5cfeccdfbdec220773767db1","slug":"15602024551-meerut-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन अभियान का विरोध, टीम खींच रही कदम पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन अभियान का विरोध, टीम खींच रही कदम पीछे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन अभियान का विरोध, कदम पीछे खींच रही टीम
मेरठ। शासन ने भले ही शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के आदेश दिए हो, लेकिन विक्रेताओं को न तो सरकार के आदेश की परवाह है और न ही पर्यावरण की चिंता। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि व्यापारी पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे अभियान का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के कमचारी अभियान से कदम पीछे खींच रहे हैं। सोमवार को केवल सूरजकुंड वाहन डिपो प्रभारी ने ही अभियान चलाया, शेष अन्य किसी भी जगह अभियान नहीं चला।
शासन के निर्देश पर नगर निगम ने पिछले सप्ताह शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान शुरू किया था। जो पांच दिन से पहले ही दम तोड़ता नजर आया। कुछ बाजारों में निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को विरोध झेलना पड़ा। जिसके कारण अब निगम की छापामार टीम ने भी कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को कंकरखेड़ा और दिल्ली रोड वाहन डिपो क्षेत्रों में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान ही नहीं चलाया गया। केवल सूरजकुंड डिपो प्रभारी अरुण खरखौदिया के नेतृत्व में गढ़ रोड वैशाली कॉलोनी के बाजारों में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर 10 किलो पॉलीथिन पकड़ी और पांच हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली।
इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह का कहना है कि कुछ बाजारों में भले ही विरोध किया जा रहा हो, लेकिन यह अभियान जारी रहेगा। जिन क्षेत्रों में अभियान नहीं चला है उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।