{"_id":"5cfec0b4bdec22077f3af3e5","slug":"156019934010-meerut-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स पिकअप और कार की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स पिकअप और कार की टक्कर में तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्स पिकअप और कार की टक्कर में तीन घायल
सरूरपुर। कांवड़ मार्ग पर डूंगर गांव के सामने पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार दंपती व गाड़ी चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रोहटा सीएचसी में भर्ती कराया। दंपती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दंपती बिजनौर के एडीएम-ई के रिश्तेदार बताए गए हैं।
जिला गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 निवासी नरेंद्र तनेजा पत्नी आशा के साथ कार से शामली से गंगनहर कांवड़ मार्ग होते हुए मुरादनगर जा रहे थे। डूंगर गांव के सामने तेज गति से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत में कार नरेंद्र तनेजा व आशा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि घायल अवस्था में गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने कुछ दूरी से चालक को पकड़ लिया। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। दंपती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस कार और पिकअप गाड़ी को थाने ले आई। पुलिस ने गाड़ी चालक कमल निवासी सब्जी मंडी फरीदाबाद को हिरासत में ले लिया। वहीं, हादसे में घायल दंपती बिजनौर में तैनात एडीएम-ई नितिन मदान के रिश्तेदार बताए गए हैं। नितिन मदान भी जानकारी होने पर हॉस्पिटल पहुंचे और हालचाल जाना। घटना में नरेंद्र तेनजा के पुत्र अमित ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।