फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तालाब पर कब्जे से जलभराव, ग्रामीणों ने ब्लॉक घेरा

तालाब पर कब्जे से जलभराव, ग्रामीणों ने ब्लॉक घेरा

Tue, 11 Jun 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
तालाब पर कब्जे से जलभराव, ग्रामीणों ने ब्लॉक घेरा
तालाब पर कब्जा से जलभराव, ग्रामीणों ने ब्लॉक घेरा
विज्ञापन


सरूरपुर। गांव रोहटा के बदहाल तालाबों को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में ग्रामीणों ने ब्लॉक का घेराव करते हुए प्रर्दशन किया। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में जलभराव की स्थिति होती है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन सुध नहीं लेता है। ग्रामीणों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ व नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी व समाजसेवी दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में सोमवार को रोहटा के ग्रामीणों ने पूर्व घोषणा के तहत ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करते हुए
प्रदर्शन किया। दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे और घेराव किया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के मुख्य और शिव मंदिर के पास बरसात के बिना ही तालाब का पानी सड़कों पर भर जाता है। बताया कि जलभराव के चलते तालाब के पास बने रास्ते बंद होने की हालत में है। वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बरसात से पहले तालाबों की सफाई कराने व उनसे अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने छह सूत्री ज्ञापन बीडीओ सुधा आर्या व नायब तहसलदार दिनेश कुमार सौंपा। बीडीओ सुधा आर्या ने बताया कि जल्द मशीन लगाकर तालाबों की साफ-सफाई का कार्य कराया जायेगा। इस दौरान कृष्णपाल, अनिल, प्रवीन, राजेंद्र, इंद्रपाल, चमन, समरपाल, यशपाल, हरेंद्र, नरेंद्र, चंद्रपाल व सेंसरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed