{"_id":"5cfebfb2bdec2207194b2150","slug":"156019908120-meerut-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों का डाकघर से कैश लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों का डाकघर से कैश लूटने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश बदमाशों का डाकघर से कैश लूटने का प्रयास
सरधना। दबथुवा गांव स्थित डाकघर पर सोमवार दोपहर नकाबपोश दो बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने हथियारों के बल पर कर्मचारियों से कैश लूटने का प्रयास किया परंतु कामयाब नहीं हो सके। इस पर उन्होंने कर्मचारियों से उनके पर्स लूट लिये। इसके बाद हाईवे से हूटर की आवाज सुनकर बदमाश फरार हो गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पोस्ट मास्टर ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
दबथुवा गांव में डाकघर है। पोस्ट मास्टर सुुनीता अग्रवाल के अनुसार सोमवार दोपहर में दफ्तर में वह और कर्मचारी सुबोध तथा राजकुमार मौजूद थे। सभी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान नकाबपोश दो बदमाश यहां पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। सबसे पहले बदमाशों ने तीनों के पर्स लूट लिये। इसके बाद कैश लूटने की कोशिश की। इसी दौरान हाईवे से हूटर बजाते हुए एक गाड़ी निकली। इस पर बदमाशों ने समझा पुलिस आ गई। जिस पर बदमाशों के पैर उखड़ गए। वे कर्मचारियों को आतंकित करते हुए फरार हो गए। इस तरह बदमाश कैश लूटने में विफल रहे। बदमाशों के जाने पर कर्मचारियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पोस्ट मास्टर ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। बता दें कि इससे पहले भी बदमाश डाकघर को निशाना बना चुके हैं।