फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पिछले चार दिन से पेय जल को तरस रहे है ग्रामीण, ग्रांम पंचाय की है जिम्मेदारी

पिछले चार दिन से पेय जल को तरस रहे है ग्रामीण, ग्रांम पंचाय की है जिम्मेदारी

Tue, 11 Jun 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पिछले चार दिन से पेय जल को तरस रहे है ग्रामीण, ग्रांम पंचाय की है जिम्मेदारी
सप्लाई वाल्व खराब, चार दिन से पानी को तरस रहे कैली के ग्रामीण
विज्ञापन

खरखौदा। चार दिन पहले टंकी का सप्लाई वाल्व खराब हो गया। जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई। ग्राम प्रधान के मुताबिक उसे ठीक कराने की कोशिश भी की गई पर कामयाबी नहीं मिल सकी। इस समस्या के चलते ग्रामीण पीने के पानी को तरस गए हैं। लोगों की माने तो उनहें पानी प्लांट से खरीदना पड़ रहा है।
कैली गांव के पास धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते नलों से दूषित पानी निकलता है। ग्रामीणों के अनुसार दो वर्ष पहले तक क्षेत्र में जल निकासी का कोई उचित साधन नहीं था। जिस कारण फैक्ट्रियों से निकला दूषित पानी खुले में भरा रहता था या रिबोर कर जमीन में छोड़ दिया जाता था। करीब दस वर्ष पहले गांव के भूजल की जांच कराकर जल निगम ने गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया था। गांव की करीब 10 हजार की आबादी है। पीने के लिए टंकी के पानी का प्रयोग किया जाता है। घरों में नल भी लगे हैं लेकिन पानी दूषित निकलता है। जो पीने लायक नहीं है। बताया कि चार दिन पहले टंकी की जल आपूर्ति ठप पड़ गई। पूछताछ में बताया कि पाइप लाइन में तकनीकी खराबी है। चार दिन बाद भी उसे ठीक नहीं कराया जा सका है। जिसके चलते लोग पीने के पानी को परेशान हैं। ग्रामीणों की माने तो पीने का पानी या तो वाटर प्लांटों सेे खरीदना पड़ रहा है या वही नल का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सप्लाई वाल्व में खराबी
टंकी के सप्लाई वाल्व में खराबी है। जिसे मिस्त्री से ठीक कराने का भी प्रयास कराया गया है लेकिन ठीक नहीं हो सकी। अभी पानी की आपूर्ति में एक दिन का समय और लगेगा। अमित त्यागी, ग्राम प्रधान कैली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed