फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन दोस्त नहर में डूबे, दो को बचाया, एक बहा

तीन दोस्त नहर में डूबे, दो को बचाया, एक बहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
तीन दोस्त नहर में डूबे, दो को बचाया, एक बहा
गंगनहर में बहे तीन दोस्त, दो को बचाया
विज्ञापन


मुरादनगर। दिल्ली से आए तीन दोस्त शनिवार शाम गंगनहर में नहाते समय बह गए। चीख-पुकार सुनकर मंदिर के गोताखोरों ने नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों को बचा लिया। उनका एक साथी तेज बहाव में बह गया। देर रात तक उसका पता नहीं चला।

गंगनहर शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि शनिवार शाम दिल्ली ओखला श्यामनगर निवासी तीन दोस्त नीरज, राजू, संदीप बैरीकेटिंग पारकर नहर में नहा रहे थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए। खुद को डूबता देख तीनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद शनि मंदिर के गोताखोरों ने उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नीरज और संदीप को सकुशल नहर से बाहर निकाला। जबकि राजू पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बताया गया है कि तीनों दोस्त शराब पीकर नहर में नहा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed