फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में की शादी

प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में की शादी

Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में की शादी
प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में की शादी
विज्ञापन

मवाना। गांव खेड़ी निवासी समुदाय विशेष की युवती ने थाना परिसर स्थित मंदिर में बृहस्पतिवार को अपने प्रेमी से शादी कर ली। हालांकि इस दौरान पुलिस ने आयोजन से दूरी बनाए रखी। इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गांव खेड़ी निवासी युवती के चाचा ने पुलिस से बुधवार शाम शिकायत की थी कि गांव निवासी अमरदीप पुत्र अजीत सिंह उसकी भतीजी पर गलत निगाह रखता है। इससे मोहल्ले में तनाव है। जिस पर पुलिस ने अमरदीप को रात में ही हिरासत में ले लिया था। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता की भतीजी को हुई। वह सुबह होते ही थाने पहुंच गईं। उसने पुलिस को बताया कि वह युवक से प्यार करती है। पुलिसकर्मियों ने युवती की नहीं सुनी तथा उसे थाने से बाहर निकाल दिया। इसकी भनक हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को लगी। जिस पर नवनीत चौहान, पवन चौहान, गौरव गुर्जर, देवेंद्र शर्मा, सागर, सौरभ वर्मा, नितिन प्रजापति आदि पहुंच गए। उन्होंने युवती और युवक के परिजनों से बातचीत की। दोनों ही परिवार के सदस्य शादी के लिए तैयार थे। इस पर थाना परिसर स्थित मंदिर में एक-दूसरे को जयमाला डलवाई गई। इस मौके पर युवती की मां तथा युवक का भाई उपस्थित रहे और दोनों को आशीर्वाद दिया। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि युवती बालिग है। इसलिए युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आठ साल बाद मिली प्यार को मंजिल
अमरदीप ने बताया कि उसका फरहीन से बीते आठ साल से प्रेम-प्रसंग है। इसके चलते वे दो बार घर से भाग चुके हैं। वे एक बार देहरादून रहे तथा दो दिन बाद गांव लौटे थे। दूसरी बार उन्हें रास्ते में ही पकड़ लिया गया था। फरहीन के रिश्तेदारों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे छोड़ दिया। फरहीन का विवाह भी कहीं और करा दिया था। 15 दिन बाद उसका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने ऐंठ लिये थे 50 हजार
अमरदीप से शादी कर फरहीन से अन्नू बनी युवती ने अपने चाचा पर आरोप लगाए। उसने बताया कि देहरादून से वापस आने पर गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें शिकायतकर्ता चाचा ने फैसला करने के नाम पर 50 हजार रुपये लिये थे। हालांकि उसका परिवार अमरदीप से शादी के लिए तैयार था। उसका रिश्ते का चाचा ही विरोध कर रहा था। उसने ही बुधवार रात झूठी शिकायत की थी। दोनों ही एक-दूसरे का धर्म स्वीकारने के लिए तैयार थे। अब फरहीन ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस से सुरक्षा मांगी
गांव खेड़ी निवासी अमरदीप पुत्र अजीत सिंह तथा फरहीन उर्फ अन्नू ने थाने में दिए पत्र में कहा कि उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की है। गांव के कुछ अज्ञात व्यक्ति उनकी शादी से नाखुश हैं। इसलिए उनको सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed