{"_id":"5cf97b9cbdec22074407f5d9","slug":"155985397417138-meerut-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगलामल शुगर मिल पर 138 करोड़ रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगलामल शुगर मिल पर 138 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगलामल शुगर मिल पर 138 करोड़ रुपये बकाया
माछरा/मुंडाली। नंगलामल शुगर मिल ने 12 फरवरी 2019 तक का गन्ना मूल्य भुगतान समितियों को भेज दिया है।
नंगलामल शुगर मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक एलडी शर्मा ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2018-19 में शुगर मिल ने 305 करोड़ 24 लाख रुपये का कुल गन्ना खरीदा था। जिसमें शुगर मिल ने 12 फरवरी 2019 तक का 167 करोड़ 32 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना सहकारी समितियों को भेजा गया है। उसके साथ एडवाइज भी भेजी है। अब शुगर मिल पर किसानों का वर्तमान गन्ना सीजन का 137 करोड़ 92 लाख गन्ना भुगतान बकाया रहा है। इसका शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा।
गन्ना प्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि अब गन्ना का सर्वे एवं स्प्रे का कार्य चल रहा है। किसान अपने खेतों पर पहुंचकर गन्ने का सर्वे कराए। जिससे आगामी गन्ना सीजन में किसानों को कोई भी परेशानी उठानी न पडे़। शुगर मिल की तरफ से कीटनाशक एवं एनपीके का 18-18 प्रतिशत का स्प्रे तथा राकेट फोका वाई का स्प्रे चीनी मिल पर उपलब्ध है। किसान क्षेत्रीय कार्यालय या शुगर मिल के कर्मचारियों से मिलकर स्प्रे ले सकते हैं।