फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर रोजाना 10 घंटे जाम, सिस्टम अनजान

हाईवे पर रोजाना 10 घंटे जाम, सिस्टम अनजान

Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर रोजाना 10 घंटे जाम, सिस्टम अनजान
40000 से ज्यादा वाहन रोजाना गुजर रहे इस मार्ग से
विज्ञापन

10 बजे सुबह से शुरू होकर लगता है रात के 12 बजे तक
3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड से निकाले जा रहे सभी वाहन

पल्हैड़ा चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर के चलते रोजाना भीषण जाम
कृष्णा कंट्रक्शन कंपनी ने बिना ट्रैफिक प्लान बनाए शुरू करा दिया काम
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्हैड़ा चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण मुसीबत बन गया है। कोई दिन ऐसा नहीं, जब यहां रोजाना 10 से 12 घंटे जाम न लग रहा हो। पुल का निर्माण करा रही कंट्रक्शन कंपनी की लापरवाही और ट्रैफिक प्लान न बनाने की वजह से रोजाना सैकड़ों यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि कंपनी के साथ ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी इससे अनजान बना है। बृहस्पतिवार को भी जाम के हालात बने रहे।
मोदीपुरम के पल्हैड़ा चौराहे पर कृष्णा कंट्रक्शन कंपनी द्वारा जनवरी 2019 में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया गया था। करीब 800 मीटर के सेतु का निर्माण कार्य दिसंबर 2019 तक पूरा होना है। शुरुआत में दो से चार घंटे लगने वाले जाम की अवधि अब बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि सुबह से लेकर रात तक मोदीपुरम चौराहा और सिवाया टोल प्लाजा पर कब जाम लग जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब जाम शनिवार या रविवार को नहीं, रोजाना ही लगता है। चार दिन से लोग यहां रोजाना घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन और फ्लाईओवर का निर्माण करा रही कंपनी को लोगों की असुविधा से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

इसलिए हालात हो रहे विकट
मोदीपुरम हाईवे स्थित पल्हैड़ा चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर के लिए सर्विस रोड से ही वाहनों को निकाला जा रहा है। सामान्य दिनों में यहां पर वाहनों की संख्या 30 हजार के आसपास रहती है। पिछले एक सप्ताह से गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर से हरिद्वार, देहरादून, मसूरी जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब वाहनों की संख्या प्रत्येक दिन 40 हजार से ज्यादा पहुंच रही है। कंट्रक्शन कंपनी ने सेतु निर्माण का प्लान बनाते समय यह नहीं सोचा कि हाईवे पर रोजाना निकलने वाले हजारों वाहनों के लिए रास्ता नहीं बनाया गया। साढ़े तीन चौड़ी सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जा रहा है। व्यापारी निजामुद्दीन सैफी का कहना है कि कांवड़ यात्रा का समय आ रहा है। लेकिन जाम से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। आने वाले दिनों में यहां हालात और भी खराब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 8-10 घंटे जाम
बीते सोमवार देर रात करीब 12 बजे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम तक जाम रहा। बुधवार के अलावा बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। दरअसल जाम के कारण सर्विस रोड और पल्लवपुरम के संपर्क मार्गों पर भी परेशानी बढ़ जाती है। दिल्ली से हरिद्वार या देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों और मुजफ्फरनगर से मेरठ आने-जाने वाले स्थानीय लोगों को रोजाना कई-कई घंटे जाम में फंसना पड़ रहा है। खास बात यह है कि स्थानीय थाना पुलिस भी इसके प्रति गंभीर नहंी है। पुलिस जाम के दौरान गायब रहती है। अगर पुलिस ही गंभीर हो जाए तो यहां जाम से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
टोल प्लाजा पर भी विकट हो रहे है हालात
वाहनों की संख्या बढ़ने से टोल प्लाजा पर भी जाम की समस्या बढ़ गई है। यहां पर आने-जाने की 6-6 लेन हैं। जबकि दुपहिया वाहनों के लिए अलग से लाइन नहीं है। उनके पास से ही लाइन निकाल रखी है। पिछले पांच दिन से लगातार जाम लगने के कारण यहां यात्री परेशान हैं। यात्रियों की जल्दी निकलने के चक्कर में टोल कर्मियों से नोकझोंक भी हो रही है।

तेजी से हो रहा काम
पिलर का काम तेजी से चल रहा है। अन्य काम भी तेज किया गया है। जाम की समस्या बनी हुई है, उसके आसपास से कोई बड़ा रास्ता नहीं है, जिस कारण से सर्विस रोड से ही वाहनों को निकाला जा रहा है। काम जल्दी से जल्दी पूरा हो जाए इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। -एनके रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा कंट्रक्शन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed