फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएनबी कोर्स के लिए जिला अस्पताल में एडमिशन शुरू

डीएनबी कोर्स के लिए जिला अस्पताल में एडमिशन शुरू

Wed, 05 Jun 2019 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
डीएनबी कोर्स के लिए जिला अस्पताल में एडमिशन शुरू
डीएनबी कोर्स के लिए जिला अस्पताल में एडमिशन शुरू
विज्ञापन

- दो साल से की जा रही थी कोशिश
- फिलहाल दो सीट की मिली है अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला अस्पताल में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं। इस कोर्स को कराने की अनुमति इसी साल मार्च माह में मिली थी। फिलहाल यह अनुमति दो सीट के लिए है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि यह कोर्स शुरू होने पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैयार होंगे। डीएनबी तीन साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है। यह एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसन) के समकक्ष होता है। इस कोर्स को शुरू करने की अनुमति नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा मिली है। इसमें मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर पढ़ाई होगी। इस कोर्स को करने के दौरान डॉक्टर्स अस्पताल परिसर में ही रहते हैं। कोर्स के लिए यहां लाइब्रेरी की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए पूरा सेटअप तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
- स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी पूरी होगी
- मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा
- रेजिडेंशियल कोर्स होने से डॉक्टर्स ऑन कॉल मरीज के पास पहुंच सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed