{"_id":"5cf41514bdec2207362d2ac0","slug":"155950004912-meerut-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में सोनी एकादश टीम चार विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में सोनी एकादश टीम चार विकेट से जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट मैच में सोनी एकादश टीम चार विकेट से जीती
सहारनपुर। आल इंडिया ठाकुर देशपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें सोनी एकादश की टीम ने विकास एकादश को चार विकेट से यह मैच जीत लिया।
पहला सेमीफाइनल विकास एकादश और सोनी एकादश के बीच खेला गया। इसमें सोनी एकादश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। विकास एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 178 रन बनाए। इसमें स्पर्श ने 52 और मोहित ने 63 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सोनी एकादश के आकिब जावेद ने दो और योगेंद्र ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनी एकादश की टीम ने 17.4 ओवर में 179 बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाजी में बाबूराम ने 94 और आदिल ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विकास एकादश के विजय ने दो और अनुज ने एक विकेट लिया। बाबूराम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर राजीव गोयल, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कच्छल और एसडीसीए के सचिव लतीफुर्रहमान, अमर गुप्ता, साजिद उमर, सत्यम शर्मा आदि मौजूद रहे।