फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्काउट गाडड के लिए सरकारी कार्यालयों से चंदा

स्काउट गाडड के लिए सरकारी कार्यालयों से चंदा

Sun, 02 Jun 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्काउट गाडड के लिए सरकारी कार्यालयों से चंदा
स्काउट गाडड के लिए सरकारी कार्यालयों से चंदा
विज्ञापन

- एक फॉर्म पर लिया जा रहा पांच-पांच हजार रुपये का चंदा
- स्काउट गाडड के महानिदेशक डॉ. प्रभात कुमार ने दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के लिए सरकारी कार्यालयों से चंदा बटोरने का कार्य शुरू किया गया है। मेरठ में बतौर कमिश्नर रहे डॉ. प्रभात कुमार ने ऐसा आदेश जारी किया है।
हाल ही में प्रशासनिक सेवा के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. प्रभात कुमार को स्काउट और गाइड का महानिदेशक बनाया गया है। उन्होंने इसकी पहली बैठक मेरठ के कमिश्नरी सभागार में ही की थी। जिसमें उन्होंने सभी स्कूल कॉलेज, सरकारी कार्यालयों से स्काउट और गाइड को सहायता देने के लिए कहा था। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को विकास भवन के सभी अधिकारियों को बुलाकर स्काउट और गाइड की आजीवन सदस्यता का फॉर्म दे दिया है। जिसकी राशि पांच हजार रुपये प्रति फॉर्म तय की गई है। इसमें विभाग के कर्मचारियों से भी चंदा बटोरा जाएगा। इसे मिलने के बाद कुछ कर्मचारी आनाकानी भी करते रहे। लेकिन फिर भी सोमवार तक चंदा एकत्र करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग भी कर रहा चंदा
स्काउट और गाइड के लिए बेसिक शिक्षा विभाग भी चंदा एकत्र करने में लगा हुआ है। बता दें कि डॉ. प्रभात कुमार बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव भी रहे। इस कारण भी बेसिक शिक्षा विभाग चंदा एकत्र करने मेें लगा हुआ है। फॉर्म में भारतीय स्टेट बैंक का खाता नंबर भी दिया गया है। इस खाते में आप आरटीजीएस के माध्यम से भी अपना सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 फार्म का दिया गया लक्ष्य
डॉ. प्रभात कुमार ने मेरठ को 200 आजीवन सदस्यता के फॉर्म भरने का लक्ष्य तय किया है। इसकी जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी को दी गई थी। लेकिन आर्यका अखौरी के नवंबर-2019 तक अवकाश पर जाने के बाद यह कार्य प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed