फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जमीन के लिए होगा शताब्दी नगर का निरीक्षण

जमीन के लिए होगा शताब्दी नगर का निरीक्षण

Sun, 02 Jun 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
जमीन के लिए होगा शताब्दी नगर का निरीक्षण
जमीन के लिए होगा शताब्दी नगर का निरीक्षण
विज्ञापन

- सोमवार को सेक्टर चार और सात का निरीक्षण करेंगे एमडीए और परिवहन निगम के अधिकारी
- रीजनल वर्कशॉप के लिए चाहिए 35 हजार वर्ग मीटर जमीन
मेरठ। भैसाली बस अड्डे पर स्थित रीजनल वर्कशॉप को शिफ्ट करने के लिए वीसी एमडीए राजेश कुमार पांडेय ने एनसीआरटीसी और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने शताब्दीनगर स्थित सेक्टर-7 में जमीन देने के लिए कहा। सूत्रों का कहना है कि साढ़े तीन हेक्टेयर जमीन की कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, वीसी ने परिवहन विभाग की मांग पर शताब्दीनगर सेक्टर- 4 सी में एमआईजी व एचआईजी के पांच मकानों का भी निरीक्षण करने के लिये कहा है। एटीपी के मुताबिक शताब्दीनगर में बस अड्डा व वर्कशॉप के लिए प्राधिकरण ने जिस जमीन को देने की बात कही है। वहां 45 मीटर चौड़ी सड़क है।
विज्ञापन

एमडीए वीसी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से साफ तौर पर कहा है कि वह पहले खुद भूमि व मकानों का निरीक्षण कर लें। सोमवार को परिवहन विभाग और एमडीए अधिकारी जमीन व मकानों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वीसी एमडीए ने लोहिया नगर, गंगानगर और वेद व्यास पुरी योजना के किसानों के साथ भी बैठक की। किसानों ने कहा कि उनके मुआवजे के चेक अब तेजी से बांटे जाएं। इस पर उपाध्यक्ष ने सहमति जताई और कहा कि वितरण का काम तेजी से होगा ।इस मौके पर पोपीन प्रधान, सुरेंद्र भड़ाना आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed