फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम ने तालाब का भराव रुकवाया

एसडीएम ने तालाब का भराव रुकवाया

Sun, 02 Jun 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने तालाब का भराव रुकवाया
एसडीएम ने तालाब का भराव रुकवाया
विज्ञापन

सरधना। एसडीएम ने कालंद चुंगी के निकट स्थित तालाब का भराव कार्य लोगों की शिकायत पर शनिवार को रुकवा दिया। वहीं, उन्होंने उक्त भूमि की पैमाइश के लिए टीम गठित कर दी है। उक्त भूमि पर पालिका, भामौरी निवासी जगमोहन सिंह एवं हरलालपुरा निवासी सुशील कुमार अपना-अपना हक जता रहे हैं। फिलहाल एसडीएम के अग्रिम आदेश तक भराव बंद करा दिया है।
कालंद चुंगी के निकट कुछ जमीन अरसे से खाली पड़ी है। जिस पर पालिका द्वारा कुछ समय के लिए कूड़ा डाला गया। इस भूमि को जहां एक तरफ पालिका तालाब की बता रही है। वहीं, उक्त भूमि को मोहल्ला हरलालपुरा निवासी सुशील कुमार खेवट में अपनी बता रहे हैं। वहीं, इस मामले में हाईकोर्ट में मुकदमा जीतने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट तक जाने की चेतावनी दी है। जिसमें बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पालिका द्वारा की गई अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट का आदेश बहाल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कालंद चुंगी के निकट उक्त भूमि पर भामौरी निवासी जगमोहन ने मिट्टी भराव कार्य शुरू कराया। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका एवं एसडीएम को दी। इस पर एसडीएम अमित कुमार ने पालिका लिपिक विपिन कुमार व जयप्रकाश के साथ पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। साथ ही उक्त भराव कार्य को भूमि की पैमाइश होने तक रुकवा दिया। फिलहाल इस भूमि पर पालिका, सुशील कुमार व भामौरी निवासी जगमोहन अपना-अपना हक जता रहे हैं। एसडीएम द्वारा गठित टीम के पैमाइश करने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल इस भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में आया है। विवादित भूमि की जांच एवं पैमाइश के लिए टीम गठित कर दी है। फिलहाल निर्माण रुकवा दिया है।-अमित कुमार, एसडीएम सरधना
मेरे द्वारा तालाब की भूमि पर भराव नहीं किया जा रहा है। मैंने इस भूमि की पावर अटार्नी कराई। जिसमें शिवकुमार निवासी मोहल्ला गुजरान गेट से कराई है। इस भूमि का बैनामा भी सन 1978 का है। पालिका एवं सुशील कुमार अपना-अपना हक जता रहे हैं। जांच होने तक भराव कार्य बंद करा दिया है। -जगमोहन सिंह, भामौरी मिट्टी भरावकर्ता

इस भूमि पर खेवट में उनका नाम दर्ज है। हाईकोर्ट में भी उनका पक्ष जीत चुका है। पालिका सुप्रीम कोर्ट गई थी और हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध अपील दायर की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं-सुशील कुमार, निवासी हरलालपुरा सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed