{"_id":"5cf18ce5bdec22071a389cfa","slug":"155933416417-meerut-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। चोर पहले भी कई थानों से भी विभिन्न अपराधों में जेल जा चुका है।
मुंडाली एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मऊखास के पास अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुंडाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर गुफरान उर्फ भुल्लन पुत्र रईस निवासी शाफियाबाद लोटी थाना मुंडाली को एक चोरी की स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह गाड़ी उसने 27 मई को सेक्टर 58 नोएडा से चोरी की थी तथा चोरी के बाद नंबर बदलकर बेचने के उद्देश्य से जा रहा था। अभियुक्त गुफरान थाना शालीमार गार्डन के मुकदमे में भी वांछित चल रहा है और पूर्व में थाना हापुड़ देहात लिंक रोड कविनगर गाजियाबाद एवं रोहणी दिल्ली से जेल जा चुका है। इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।