{"_id":"5cf040f8bdec2206fc127994","slug":"15592491919-meerut-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से हुई थी तीनों कारोबारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घुटने से हुई थी तीनों कारोबारियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दम घुटने से हुई थी तीनों कारोबारियों की मौत
- रविवार तड़के डूबी थी सरधना में ब्रेजा कार
- बुधवार को सर्च अभियान में मिले थे तीनों के शव
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/सरधना। गंगनहर में ब्रेजा कार गिरने से हुई तीन युवा कारोबारियों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना बताया गया। तीनों के शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार जवाहर नगर लोनी बॉर्डर गाजियाबाद निवासी कारोबारी विवेक वर्मा (33) पुत्र विनोद वर्मा, हनी सेतिया (34) पुत्र ओमप्रकाश निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली और हरिनेक सिंह (28) पुत्र बहादुर सिंह निवासी महिंद्रा पार्क जहांगीरपुरी दिल्ली बीती शनिवार रात दिल्ली से हरिद्वार ब्रेजा कार से निकले थे। रविवार तड़के कार सरधना क्षेत्र में गंगनहर में जा गिरी थी। बुधवार को सर्च अभियान में कार और तीनों कारोबारियों के शव बरामद हुए थे। सीओ सरधना पंकज सिंह के अनुसार कार बंद थी। पानी में गिरने के बाद तीनों कारोबारियों की दम घुटने से मौत होना सामने आया है।
वहीं, विवेक के दोस्त राजेश यादव और परिजनों ने आरोप लगाया कि एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों ने एक किमी तक सर्च करने के बाद कह दिया था कि गंगनहर में कोई कार नहीं गिरी जबकि निजी गोताखोरों ने कार दो घंटे में ही ढूंढ ली। यदि निजी गोताखोर नहीं लाए जाते तो कार का पता भी नहीं चलता। ।