{"_id":"5cf040f1bdec2207237e396c","slug":"15592491842-meerut-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सदस्यीय कमेटी ने शुरू की आग लगने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सदस्यीय कमेटी ने शुरू की आग लगने की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सदस्यीय कमेटी ने शुरू की आग लगने की जांच
विकास भवन परिसर का किया निरीक्षण, दो दिन में बिजली फिटिंग शुरू करने का दिया निर्देश
फोटो -
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन परिसर में जिला पंचायती राज कार्यालय में लगी आग की जांच शुरू हो गई है। डीएम अनिल ढींगरा द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने बृहस्पतिवार शाम परिसर का निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक/ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह के साथ एडीएम सिटी महेश चंद शर्मा ने कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों से आग लगने के कारणों की जानकारी ली। आग से बचे लैपटॉप के बारे में पूछा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही भी मौजूद रहे।
बता दें, डीएम ने कमेटी से दो-तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग के विद्युत / यांत्रिक खंड को स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश का पत्र भानु प्रताप सिंह ने जारी किया। पत्र में दो दिन में तीनों कार्यालयों की बिजली फिटिंग शुरू करने को कहा है। वहीं 44 डिग्री तापमान में भी विकास भवन परिसर के कर्मचारियों को बरामदे में काम करने से भारी परेशानी हो रही है, क्योंकि यहां भयंकर गर्मी है। इसके अलावा सारा काम भी ऑफलाइन हो रहा है।