{"_id":"5cf040eebdec2207843c0b7c","slug":"15592491811567-meerut-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमण करने वाले 67 दुकानदारों को नोटिस, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अतिक्रमण करने वाले 67 दुकानदारों को नोटिस, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध अतिक्रमण करने वाले 67 दुकानदारों को नोटिस, हड़कंप
- एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में जेल चुंगी चौराहे से किला रोड पर चलाया अभियान
- ई-रिक्शा, टेंपो, बाइक और कार भी रही निशाने पर, अभियान से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को यातायात विभाग जेल चुंगी चौराहे पर सक्रिय रहा। अतिक्रमण करने वाले पांच दर्जन से अधिक दुकानदारों को नोटिस दिए गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान ई-रिक्शा, टेंपो, दोपहिया वाहन और कारों के खिलाफ भी विभाग ने कार्रवाई की।
अभियान के तहत एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई बृहस्पतिवार शाम टीम के साथ जेल चुंगी चौराहे पर पहुंचे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार को अभियान की कमान सौंपी गई। टीम ने जेलचुंगी से किला रोड पर अवैध अतिक्रमण पर डंडा चलाया। दुकानों के बाहर पुलिस ने जैसे ही सामान जब्त करना शुरू किया, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ट्रैफिक पुलिस ने 67 दुकानदारों को नोटिस दिए। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए परेशानी का सबब बने ई-रिक्शा पर भी ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। चौराहे के आसपास जाम लगाकर खड़े दर्जनभर से अधिक ई-रिक्शा कब्जे में ले लिए। इसी तरह की कार्रवाई टेंपो चालकों के खिलाफ भी की गई। कुल 27 टेंपो के चालान हुए, जिनमें दर्जनभर टेंपो सीज करते हुए जब्त किए गए।
प्राइवेट वाहन रहे निशाने पर
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्राइवेट वाहन भी ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर रहे। प्रतिष्ठानों के बाहर अव्यवस्थित ढंग से खड़े ऐसे वाहनों का चालान किया गया। इनमें चौपहिया वाहनों की संख्या कहीं अधिक रही। करीब डेढ़ घंटे तक जेल चुंगी चौराहे पर ट्रैफिक विभाग की ओर से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
----------
वर्जन...
जारी रहेगी कार्रवाई
67 दुकानदारों को अवैध अतिक्रमण के लिए नोटिस दिए गए हैं। इस दौरान अव्यवस्था फैलाने वाले ई-रिक्शा, टेंपो व कुछ निजी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। -संजीव वाजपेई, एसपी ट्रैफिक