फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फाइनेंसर की सिर में गोली मारकर हत्या

फाइनेंसर की सिर में गोली मारकर हत्या

Fri, 31 May 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर की सिर में गोली मारकर हत्या
फाइनेंसर की सिर में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

अम्हेड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात दो फाइनेंसरों के बीच लेनदेन के विवाद में हुई घटना
घटना में दूसरा फाइनेंसर भी गोली लगने से घायल, दो युवकों को हिरासत में लिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर/मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात फाइनेंसर गोपाल चौहान (रिटायर्ड फौजी) की पैसों के विवाद में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान दूसरे पक्ष का फाइनेंसर भी गोली लगने से घायल हो पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार अम्हेड़ा गांव में शिवमंदिर के पास विपिन उर्फ बिन्नू पुत्र लोकेश गौतम का प्रोविजन स्टोर है। विपिन फाइनेंस का भी काम करता है। बताया गया कि विपिन ने फाइनेंसर गोपाल चौहान (36) पुत्र सतेंद्र गांव सिखेड़ा इंचौली हाल पता सद्भावना एंकलेव ईशापुरम से बीस हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गोपाल विपिन के प्रोविजन स्टोर पर पहुंचा और 200 रुपये लेकर चला गया। उसके बाद फिर से अपने साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि गोपाल और विपिन में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हो गई। इस दौरान गोपाल के सिर में गोली मार दी गई। विपिन भी गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस फाइनेंसर गोपाल को लेकर निजी अस्पताल में पहुंची, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोेषित कर दिया। जबकि विपिन को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विपिन के परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि एक पूर्व प्रधान के बेटे का नाम भी चर्चा में आया है, जिसका यहां आना-जाना था। इसकी जांच की जा रही है।
जिस पर भरोसा समझा, उसी के यहां गई जान
पुलिस के अनुसार गोपाल चौहान तीन साल पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। परिवार के साथ ईशापुरम में रह रहा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी क्षमा चौहान और तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। गोपाल के छोटे भाई गगन राणा भी भाजपा से जुड़े हैं। रिटायर्ड गोपाल ने फाइनेंस का काम शुरू किया था। भरोसे में विपिन को बीस हजार रुपये उधार दिए थे। जिसके बाद गोपाल रोजाना 100 या 200 रुपये लेकर जाता था। घायल विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एक अन्य फाइनेंसर ने भी गोपाल से पैसे ले रखे थे। इसी फाइनेंसर को लेकर हम दोनों के बीच विवाद हुआ था। विपिन की एक सपा नेता से भी नजदीकी बतायी गयी।
मैंने गोली नहीं चलाई
घायल विपिन और उसके पिता ने एसपी देहात और एसएसपी को पूछताछ में बताया कि गोपाल के साथ कई युवक आए थे। जिन्होंने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर गोली चला दी थी। उन्हीं में किसी युवक की गोली गोपाल के सिर में जा लगी। विपिन का दावा है कि उसने गोली नहीं चलाई।

आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे
अभी तक की जांच में दोनों पक्षोें में पैसों का लेनदेन का विवाद सामने आया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। अम्हेड़ा गांव के सोनू और जॉनी का नाम भी बताया गया है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। -नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed