फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर पटरी पर हुए हादसों पर कमिश्नर सख्त

गंगनहर पटरी पर हुए हादसों पर कमिश्नर सख्त

Fri, 31 May 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर हुए हादसों पर कमिश्नर सख्त
गंगनहर पटरी पर हुए हादसों पर कमिश्नर सख्त
विज्ञापन

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
रम्बल स्ट्रीट एवं साइनेज लगाने के दिए निर्देश, क्षतिग्रस्त रेलिंग सही कराए सिंचाई विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
गंगनहर पटरी मार्ग पर आये दिन हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं एमडीए अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। संबंधित विभाग के अफसरों से कहा यदि समय से पटरी मार्ग पर कार्य नहीं हुए तो लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त कैंप कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त अनीता मेश्राम ने निर्देशित किया कि आये दिन पटरी मार्ग पर हो रहे हादसे चिंता का विषय हैं। सभी अधिकारी अपने विभागीय संसाधनों का उपयोग कर हादसों को रोकने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कांवड़ पटरी मार्ग के चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग अवश्य बनवायें।
विज्ञापन

आयुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पूरी कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण करें। जहां पर भी पैरापिट (रेलिंग) टूटी है, वहां मरम्मत कराएं। लोनिवि अधिकारियों से कहा कि वह कांवड़ पटरी मार्ग पर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में साईनेज बोर्ड, बैरियर रिफलेक्टिंग कलर अवश्य लगायें। उन्होंने कहा कि साइनेज बोर्ड की ऊंचाई इस प्रकार रखे कि वाहन चालक को वह 200 मीटर की दूरी से नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के एसई एके अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर साइनेज बोर्ड लगाने का कार्य तीव्रगति से कराया जा रहा है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों सहित 2700 मीटर क्षेत्र में क्रास बैरियर लगाये जाने हैं। एक माह में काम खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोनिवि द्वारा मार्ग पर 60 रम्बल स्ट्रिप को भी लगाया जाएगा। एमडीएम सचिव राज कुमार, अधीक्षण अभियंता प्रथम अमिताभ कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रताप सिंह, एसपी सिंह, एमडीए एई डीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed