फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौ साल में सबसे गर्म रही मई, 44 पहुंचा पारा

नौ साल में सबसे गर्म रही मई, 44 पहुंचा पारा

Fri, 31 May 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
नौ साल में सबसे गर्म रही मई, 44 पहुंचा पारा
नौ साल में सबसे गर्म रही मई, 44 पहुंचा पारा
विज्ञापन

सड़कों पर दिखा गर्मी का असर, जनजीवन हुआ प्रभावित
अभी राहत के आसार कम, 45 तक पहुंच सकता है पारा
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मानो आसमान से आग बरस रही हो। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले दो तीन दिन तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हीटवेव का असर भी जनजीवन पर साफ दिखाई दे रह है। मई माह में गर्मी का असर पिछले नौ साल में सबसे ज्यादा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहने से गर्मी का असर तेज रहेगा। तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बृहस्पतिवार को गर्मी के वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हाइवे पर भी वाहनों की संख्या कम दिखाई दी। लोग दिन में घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। भीषण गर्मी में कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 33 और न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

वर्जन फोटो
अभी गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। अगले दो तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं है। दिन का तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। दिन में चल रही लू भी जानलेवा साबित हो रही है। अभी दो दिन हीटवेव बनी रहेंगी। नौ साल में गर्मी मई में सबसे अधिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
पिछले नौ साल में मई का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम
2011 43.2
2012 44.0
2013 43.5
2014 42.5
2015 43.5
2016 43.5
2017 43.0
2018 43.2
2019 44.0
आंकडे आईआईएफएसआर से लिए गए है।
पशुओं और फसलों पर भी दिख रहा असर
कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि बढ़ती गर्मी में पशुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। दुधारू पशुओं को लू से बचाएं। उन्हें रोज नहलाएं। हरा चारा खिलाएं। इसके अलावा फसलों में भी रोज पानी लगाने की जरूरत है। जिस तरह से गर्मी और हीट वेव चल रही हैं। उससे गन्ना, मूंग, उड़द, ज्वार, मक्का, खीरा, ककड़ी, तरबूज, करेला, खरबूज, मिर्च, लौकी, तोरी आदि के उत्पादन का असर दिखाई देगा।

बच्चों को भी गर्मी से बचाएं
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी शर्मा के अनुसार जिस तरह से मौसम गर्म चल रहा है, छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने की जरूरत है। छोटे बच्चों पर लू और गर्मी का असर तेजी से होता है। उन्हें धूप से बचाएं। बच्चों में उल्टी दस्त की समस्या भी ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed