फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धमाकों से दहला मोहल्ला धर्मपुरी, आधा किमी तक रही गूंज

धमाकों से दहला मोहल्ला धर्मपुरी, आधा किमी तक रही गूंज

Fri, 31 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
धमाकों से दहला मोहल्ला धर्मपुरी, आधा किमी तक रही गूंज
धमाकों से दहला मोहल्ला धर्मपुरी, आधा किमी तक रही गूंज
विज्ञापन

सरधना/मेरठ। सरधना के ईकड़ी-ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला धर्मपुरी में सलीम ने जो किराए पर मकान पर लिया था, उसमें अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलायी जा रही थी। यही नहीं मकान के एक हिस्से को गोदाम बनाया हुआ था। जहां काफी पटाखे व आतिशबाजी का सामान रखा था। बृहस्पतिवार दोपहर जब सलीम के इस मकान में आग लगी तो पटाखों के धमाकों की गूंज आधा किलोमीटर तक सुनी गई। लोग दहशत में आ गए। जब मकान में आग लगने का पता चला तो वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मकान में था बारूद का जखीरा
पुलिस के अनुसार इस मकान को सात माह पूर्व ही डाहर निवासी सलीम ने यूसुफ से किराये पर लिया था। मकान में नीचे जिम चलता था और मकान के ऊपरी हिस्से में सलीम परिवार समेत रहता था। आसपास के लोगों ने बस इतना ही बताया कि सलीम शादियों में आतिशबाजी का काम करता था। मोहल्ले के लोगों कें मुताबिक उन्हें मालूम नहीं था कि मकान के अंदर बारूद का इतना जखीरा रखा हुआ था। जब सलीम के मकान में आग लगी तो देेखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग में फंसा पूरा परिवार
मकान में आग लगने की सूचना पर सीओ सरधना पंकज सिंह, एसओ धर्मेंद्र सिंह राठौर और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मकान में हो रहे धमाकों के बावजूद फायर फाइटर्स मकान में घुस गए। फायर कर्मियों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाने के प्रयासों के साथ ही मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। मकान के अंदर सलीम व उसकी पत्नी इमराना (40), बेटा वसीम पुत्र सलीम, नाजिया पत्नी वसीम, शमा पत्नी सद्दाम फंसे थे। उन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बुरी तरह झुलसी इमराना की इस दौरान मौत हो गई थी। आग में झुलसे और मलबा गिरने से घायल हुए परिजनों को पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुरी तरह झुलसे सलीम ने भी दम तोड़ दिया। अन्य झुलसे और घायल लोगों की हालत भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...जैसे कोई बम फटा हो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सलीम के मकान में धमाका इतना जबरदस्त था कि जैसे कोई बम फटा हो। आसपास के लोगों के अनुसार अचानक जोर का धमाका हुआ और उसके बाद आसपास के मकानों की दीवारें हिलने लगीं। एक बार को ऐसा लगा कि जैसे भूकंप आ गया हो। लोग भरी दोपहरी में मकानों से बाहर निकले तो उन्होंने सलीम के मकान के अंदर आग लगी देखी। साथ ही मकान में धमाके हो रहे थे। इस आग में सलीम का हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। वहीं, रिहायशी इलाके में जिस तरह से तेज धमाके हुए, उससे लोगों में दहशत बैठ गई।

खुफिया विभाग भी अलर्ट
सरधना में बीच कस्बे में जिस तरह से अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लगी। उसके बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। पूरे मामले में खुफिया विभाग के अलावा फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed