फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संविदाकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

संविदाकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Fri, 31 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
संविदाकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
संविदाकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन

मवाना। मानदेय नहीं मिलने के कारण निविदा व संविदा कर्मियों की बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। कर्मियों के कार्य बहिष्कार कर देने से विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बकायेदारों के कनेक्शन नहीं कटने से राजस्व वसूली की चाल धीमी पड़ गई है। फिलहाल ठेकेदार ने कर्मियों का मार्च का मानदेय दे दिया है परंतु कर्मी अप्रैल का मानदेय भी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

बताते चलें कि मवाना बिजलीघर एवं आसपास के बिजलीघरों पर लगभग 175 निविदा व संविदा कर्मी कार्य कर रहे हैं। इन कर्मियों का मार्च एवं अप्रैल का मानदेय नहीं मिल सका था। जिस कारण कर्मियों को परिवार के भरण-पोषण आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दी थी। बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी कर्मियों की हड़ताल जारी रही। इस कारण उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन नहीं लग पा रहे हैं और न ही बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा सके हैं। बकायेदारों के कनेक्शन नहीं कटने से राजस्व वसूली की चाल भी धीमी पड़ गई है। वहीं, कार्यालय में विभिन्न कार्यों से अधिकारियों को जूझना पड़ रहा है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने कर्मियों को मार्च का मानदेय दे दिया है परंतु कर्मी अप्रैल का मानदेय भी दिए जाने की जिद्द पर अड़े हैं । हालांकि अधिकारी जल्द ही अप्रैल का मानदेय दिलाए जाने का आश्वासन कर्मियों को दे रहे हैं। डिविजन अध्यक्ष नजर अली ने कहा कि अप्रैल का मानदेय मिल जाने पर वह हड़ताल खत्म कर देंगे। एसडीओ योगेंद्र बजाज ने बताया कि ठेकेदार ने अप्रैल के मानदेय को लेकर टेंडर भेज दिया है। ऊपर से टेंडर पास नहीं होने के कारण अप्रैल का मानदेय कर्मियों को नहीं दिया गया है। जल्द ही टेंडर पास होते ही कर्मियों को अप्रैल का मानदेय दे दिया जाएगा। वहीं, आम आदमी के लिए भी यह हड़ताल परेशानी का सबब बन गई है। कोई भी फाल्ट आने पर बमुश्किल प्राइवेट कर्मचारी से ठीक कराने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed