फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज में छापा, मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर कटते मिले वाहन

सोतीगंज में छापा, मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर कटते मिले वाहन

Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज में छापा, मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर कटते मिले वाहन
सोतीगंज में छापा, मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर कटते मिले वाहन
विज्ञापन

नौ स्कूटी और 11 बाइकों के पुर्जे मिले, आठ गिरफ्तार, मन्नू सहित सात फरार
सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, मचा हड़कंप, बाजार हुआ बंद
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सोतीगंज में वाहन माफिया मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर सोमवार को सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छापा मार दिया। चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक कटी हुई हालत में मिलीं। पुलिस ने गोदाम में मौके से आठ कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। मन्नू कबाड़ी सहित सात आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कटी हालत में स्कूटी व बाइक के पुर्जे बरामद किए हैं।
चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक काटने में सोतीगंज के मन्नू कबाड़ी का नाम सबसे ऊपर है। मुखबिर की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी ने सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता व क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाकर सोतीगंज में मन्नू कबाड़ी के यहां छापा लगवाया। यहां से आठ कबाड़ियों आबिद निवासी पत्ता मोहल्ला सदर, मन्नी उर्फ विनीत निवासी गंगा सहाय कॉलोनी हर्ष विहार दिल्ली, आरिफ निवासी संगम विहार मुरादनगर गाजियाबाद, साजिद उर्फ नेपाली निवासी सोतीगंज पुलिस चौकी के पास सदर, फईमुद्ददीन निवासी गंज बाजार, सदर, अरशद निवासी सोतीगंज, आबिद निवासी मजीद नगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा सोतीगंज निवासी मन्नू कबाड़ी और जावेद पुत्र दीन मोहम्मद, मुरली प्रधान, आबिद (लड्डू), राहुल काला, सलमान और शुभान फरार बताए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मन्नू कबाड़ी के गोदाम की तलाशी ली, तो चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक कटी मिलीं। पुलिन ने बताया कि नौ स्कूटी और 11 बाइकों के पुर्जे मिले हैं। जांच पड़ताल अभी चल रही है। आठ कबाड़ियों को पुलिस पकड़कर सदर बाजार थाने ले आई। फरार मन्नू की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम पर अपना ताला लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटर गिराकर भागे कबाड़ी
केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार सोतीगंज में छापा लगा। पुलिस के पहुंचते ही सोतीगंज का बाजार बंद हो गया। कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। दुकान के शटर डालकर कबाड़ी भागने लगे।

कई कबाड़ियों के गोदाम पर पहुंची पुलिस
मन्नू कबाड़ी का गोदाम खंगालने के बाद पुलिस ने कई जगह छापा मारा। कई कबाड़ियों के गोदाम पर भी पहुंची, लेकिन वे बंद मिले। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन नहीं कटने दिए जाएंगे। एक्सीडेंटल वाहनों की भी जांच कराई जाएगी। इसको लेकर सदर बाजार पुलिस सोतीगंज में बड़ा अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed