फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ई रिक्शा पर लगी लगाम, जाम से मिलेगा आराम

ई रिक्शा पर लगी लगाम, जाम से मिलेगा आराम

Sun, 26 May 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा पर लगी लगाम, जाम से मिलेगा आराम
ई रिक्शा पर लगी लगाम, जाम से मिलेगा आराम
विज्ञापन

एसएसपी बोले- ई रिक्शा बिगाड़ रहे शहर की यातायात व्यवस्था
कप्तान ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
ट्रैफिक पुलिस ने सुबह शहर में मुख्य मार्गों पर किया एनाउंस
शाम को अलग अलग स्थानों से 39 ई रिक्शा कब्जे में लिए
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अफसरों ने कमर कस ली है। शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर मुख्य मार्गों पर एनाउंस भी किया। इसके बाद ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। शाम को पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाकर 42 ई रिक्शाओं को कब्जे में ले लिया।
शहर में लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है। दिल्ली रोड पर अवैध वाहनों के कारण लगातार जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आरटीओ से पंजीकृत ई रिक्शाओं की संख्या 4975 है। जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है उन ई रिक्शा को अवैध की श्रेणी में रखा गया है। एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के निर्देश के बाद टीआई सुनील कुमार और टीआई दीनदयाल दीक्षित ने दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, चौधरी चरण सिंह मार्ग, गढ़ रोड पर एनाउंस कर दिया कि किसी भी प्रकार का ई रिक्शा शहर में मुख्य मार्गों पर नहीं चलेगा। यदि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो ई रिक्शाओं पर कार्रवाई कर उन्हें सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर प्रतिबंधित
- दिल्ली रोड पर बेगमपुल से लेकर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स तिराहा और परतापुर तक ई रिक्शा प्रतिबंधित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हापुड़ रोड पर बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहा व बिजली बंबा पुलिस चौकी तक ई रिक्शा प्रतिबंधित किए गए हैं।
- गढ़ रोड पर बेगमपुल से हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, नई सड़क, तेजगढ़ी चौराहा और मेडिकल कॉलेज तक ई रिक्शा प्रतिबंधित किए गए हैं।
- सीसीएसयू मार्ग पर कमिश्नरी आवास चौराहे से लेकर जेलचुंगी चौराहा और तेजगढ़ी चौराहे तक ई रिक्शाओं पर रोक लगाई गई है।

अतिक्रमण पर कब होगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर तो ई रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन पुलिस कब तक इस पर सख्ती कर पाएगी। ट्रैफिक पुलिस के एनाउंस के बाद भी मुख्य सड़कों पर ई रिक्शओं का कब्जा था। बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल, हापुड़ अड्डा चौराहा, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, सोहराबगेट बस अड्डा, गांधी आश्रम और तेजगढ़ी चौराहे के अलावा दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, एचआरएस चौक और मंडी गेट पर लगातार ई रिक्शाओं से जाम लगता है। शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण भी जाम का प्रमुख कारण है। आखिर इस पर कब कार्रवाई होगी।

कप्तान बोले, मैं संभालूंगा व्यवस्था
शनिवार को एसएसपी नितिन तिवारी भी यातायात व्यवस्था को लेकर तेवर में दिखे। एसएसपी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। इस दौरान एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक के साथ मीटिंग भी की। कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed