{"_id":"5ce9b1cbbdec22074d53cbea","slug":"155881932518-meerut-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा ध्रुवीकरण में सिमटी मेरठ लोकसभा सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा ध्रुवीकरण में सिमटी मेरठ लोकसभा सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकतरफा ध्रुवीकरण में सिमटी मेरठ लोकसभा सीट
मुस्लिम दलित बूथों पर भाजपा तो हिंदू बहुल क्षेत्र में गठबंधन साफ
क्रॉस वोट भी बहुत कम आयी नजर, पूरी तरह सांप्रदायिक और जातीय ध्रुवीकरण आया नजर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव में भाजपा और गठबंधन के बीच वोटर पूरी तरह सिमट गए। जातीय और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की लहर ऐसी चली कि मतदाता इनके अलावा कहीं और बंटते हुए नजर नहीं आए।
सभी पांचों विधानसभाओं के बूथवार मतगणना के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि मुस्लिम-एससी गठबंधन ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। अन्य जातियों का वोट पूरी तरह भाजपा के पक्ष में जाता नजर आया। कुछ गांव ऐसे जरूर रहे, जहां भाजपा अपने पक्ष में वोट मान रही थी, वहां पर गठबंधन को वोट जाता नजर आया। लेकिन कुछ बड़े नेताओं की उपेक्षा के चलते जैसी उम्मीद की जा रही थी कि मुस्लिम वोट निष्क्रिय या कांग्रेस प्रत्याशी पर जा सकता है, तो ऐसे सारे कयास धरे रह गए। किसी भी नेता की जनता ने नहीं सुनी और अपने मन से खुलकर मतदान किया।
किठौर में पूरी तरह रहा ध्रुवीकरण
किठौर सीट के जातीय आंकड़े पहले से गठबंधन के पक्ष में है। क्योंकि इस सीट पर मुस्लिम सबसे ज्यादा संख्या में है तो दलित वोट मिलाकर वह कुल वोटरों का करीब 55 प्रतिशत हो जाते हैं। इन दोनों ने मिलकर मतदान में उत्साह भी ज्यादा दिखाया। हालांकि भाजपा के वोट बैंक ने भी उत्साह से मतदान किया। लेकिन वह मुस्लिम और दलितों के जितना उत्साह चुनाव में नहीं दिखा सका। यही कारण रहा कि यहां पर भाजपा को 21 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त मिली। किठौर विधानसभा के मुस्लिम बहुल गांव शाहजहांपुर, किठौर, मुंडाली, इंचौली, राधना इनायतपुर, कायस्थ बड्ढा, जई, नंगला साहू, पचपेड़ा, अजराड़ा, जिसौरी, गोकुलपुर आदि तमाम गांव ऐसे रहे जहां पर भाजपा अधिकांश बूथों पर सौ का आंकड़ा भी नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन
जबकि ठाकुर, जाट, गुर्जर, त्यागी, अति पिछड़ा वर्ग बहुल गांवों में पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मतदान सिमट गया। पसवाड़ा, बहलोलपुर, दबथला, ऐतमादपुर, रहदरा, मवी, कुआंखेड़ा, माछरा, खरखौदा, पांची, कैली आदि तमाम गांव ऐसे रहे जहां पर पूरी तरह भाजपा का कमल खिला। लेकिन वोट प्रतिशत कम होने से भाजपा मात खा गई। इन सबके बीच कुछ गांव ऐसे भी रहे जहां पर वोटराें ने अपने व्यक्तिगत संबंध और गठबंधन धर्म को भी निभाया। भटीपुरा गांव में जाट मतों का कुछ प्रतिशत गठबंधन को मिला, तो कैलीरामपुर गांव में बिजनौर से गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर के प्रभाव के चलते गुर्जर वोटों का एक हिस्सा याकूब कुरैशी के पक्ष में रहा। जबकि मुस्लिम बहुल गांव कायस्थ बड्ढा, जई और नंगला साहू में भाजपा के पक्ष में भी कुछ मुस्लिम वोट नजर आया। लेकिन यह वोट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ किठौर विधायक के व्यक्तिगत संबंधों पर मिला।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आदर्श गांव भगवानपुर चट्टावन में भी दलित और मुस्लिमों ने जरूर गठबंधन को वोट किया। लेकिन इस ठाकुर बहुल गांव में मतदान का बड़ा प्रतिशत भाजपा के पक्ष में ही गया। इसी तरह नंगलामल, सिसौली आदि में तो भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान नजर आया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे, उनके गांव भडौली में गठबंधन का लगभग सूपड़ा साफ हो गया और भाजपा को यहां भारी वोट मिले।