{"_id":"5ce858d0bdec22073f3f22a2","slug":"155873101114-meerut-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल फ्री कराने की धमकी देकर निकलवा रहे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल फ्री कराने की धमकी देकर निकलवा रहे ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहता है। अब टोल प्लाजा पर भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष द्वारा बूम तोड़कर कामर्शियल वाहनों को निकलवाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर टोल कर्मियों और भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष में नोकझोंक हो रही है। कई दिन से यह काम चल रहा है। पूरा मामला टोल की विडियो फुटेज में है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स लेने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। इसे लेकर साल में कई बार भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व अन्य संगठन टोल को फ्री भी करा देते है। अब टोल पर एक नया मामले सामने आया है। दौराला निवासी नवाब सिंह अहलावत भाकियू के युवा विंग के जिलाध्यक्ष है। कई दिन से वह टोल पर पहुंचकर कामर्शियल वाहन (ट्रक) फ्री में निकलवा रहे है। इसका टोलकर्मी विरोध करते है तो वह टोल को फ्री कराने की धमकी दे रहे है। कई दिन से यह सिलसिला चल रहा है। विडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जिलाध्यक्ष टोल पर पहुंचकर बूम हटाकर ट्रक को निकलवा रहा है। इसे लेकर टोल कर्मियों से कहासुनी भी हो रही है। इसके पूरी फुटेज टोल प्रबंधन ने निकाल ली। अब इसी आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। वहीं भाकियू के युवा विंग के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत का कहना है कि उनका कंकरखेड़ा में निर्माण का कुछ काम चल रहा है। वहां सामग्री लेकर जाने वाले ही ट्रकों को निकलवाया गया था। इस संबंध में भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू के ट्रक नहीं चलते। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन------
जांच कराई जाएगी
भाकियू के ट्रक नहीं चल रहे है। टोल से फ्री ट्रक निकलवाने के लिए किसी को नहीं कहा गया है। यदि कोई पदाधिकारी भाकियू के नाम पर कामर्शियल वाहन निकलवाता है तो वह गलत है। इसकी जांच कर कार्रवाई होगी। -राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव भाकियू
विज्ञापन
भाकियू का लेना देना नहीं
टोल से कामर्शियल वाहन निकालने में भाकियू का कोई लेना देना नहीं है। टोल अधिकारियों ने अभी शिकायत नहीं की है। फिर भी टोल पर खड़े होकर कोई पदाधिकारी कामर्शियल वाहन निकलवा रहा है तो गलत है। राष्ट्रीय महासिचव से बात कर मामले से अवगत कराया जाएगा। -राजू अहलावत, भाकियू जिलाध्यक्ष
कार्रवाई करेंगे
कई दिन से भाकियू के नाम पर गलत तरीके से कामर्शियल वाहन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बूम को भी तोड़ा जा रहा है और धमकी दी जा रही है। पूरा मामला विडियो फुटेज में है। इसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -श्रीधर नारायण, डायरेक्टर वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा