फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले चली धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी ने दी राहत

पहले चली धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी ने दी राहत

Sat, 25 May 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पहले चली धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी ने दी राहत
पहले चली धूल भरी आंधी, बूंदाबांदी ने दी राहत
विज्ञापन

मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिन में धूल भरी आंधी चली, फिर मौसम बदला और बारिश हो गई। बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम रही। बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार से मौसम साफ होने के आसार है।

पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को फिर से एक बार मौसम ने पलटी मार दी। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दिया। दोपहर में धूल भरी आंधी और फिर बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से भी राहत दी। दोपहर में आंधी की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही। जिसके चलते हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में भी 7 डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि बारिश .2 मिमी रिकार्ड की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश के चलते तापमान गिरा है। यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed