{"_id":"5ce858c6bdec2207786b9ea8","slug":"155873100110-modipuram-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चली धूल भरी आंधी, फिर बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चली धूल भरी आंधी, फिर बारिश से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बारिश ने लगाया गर्मी का ब्रेक, पारा 7 डिग्री गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिन में धूल भरी आंधी चली, फिर मौसम बदला और बारिश हो गई। बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम रही। बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार से मौसम साफ होने के आसार है।
पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को फिर से एक बार मौसम ने पलटी मार दी। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दिया। दोपहर में धूल भरी आंधी और फिर बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से भी राहत दी। दोपहर में आंधी की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही। जिसके चलते हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में भी 7 डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि बारिश .2 मिमी रिकार्ड की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश के चलते तापमान गिरा है। यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है।