फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टैंकर-पार्सल वैन की भिड़ंत, एक की मौत

टैंकर-पार्सल वैन की भिड़ंत, एक की मौत

Sat, 25 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
टैंकर-पार्सल वैन की भिड़ंत, एक की मौत
टैंकर-पार्सल वैन की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन

सरधना । कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर कपसाड़ गांव के निकट शुक्रवार सुबह पार्सल वैन बोलेरो एवं पेट्रोल के टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे पार्सल वैन के परखचे उड़ गए तथा उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि टैंकर में खाली था। उधर पार्सल वैन चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। वहीं, उसके बराबर में बैठा सहारनपुर निवासी 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

सहारनपुर के गांव कैलाशपुर निवासी शाहबाज खान पुत्र कामिल खान पार्सल वैन पर चालक है। वह शुक्रवार सुबह दिल्ली से सहारनपुर के लिए चला था। उसके साथ पार्सल वैन में 22 वर्षीय शुभम पुत्र बबलू निवासी सहारनपुर भी साथ था। दोनों कांवड़ मार्ग से होते हुए जा रहे थे। वे अटेरना गंगनहर पुल से कपसाड़ गांव के निकट पहुंचे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से पेट्रोल का खाली टैंकर आ रहा था। दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहन पलट गए। वहीं, पार्सल वैन के परखचे उड़ गए तथा उसमें आग लग गई। हालांकि पार्सल वैन चालक शाहबाज ने कूदकर जान बचाई जबकि शुभम गाड़ी में फंस गया। शुभम को किसी तरह राहगीरों की मदद से वैन से बाहर निकाला। पार्सल वैन धू-धूकर जलने लगी। वहीं, गंभीर रूप से घायल शुभम को अस्पताल के लिए भेजा गया। हालांकि उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना देकर फायर बिग्रेड को बुलवाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान मार्ग पर जाम भी लग गया। वहीं, कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। इस मामलेे में थाने पहुंचकर मृतक शुभम के छोटे भाई शिवम ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस बाबत एसएसआई अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed