फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जलभराव से परेशान मोहल्ला काबली गेट के लोग

जलभराव से परेशान मोहल्ला काबली गेट के लोग

Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से परेशान मोहल्ला काबली गेट के लोग
जलभराव से परेशान मोहल्ला काबली गेट के लोग
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला काबली गेट ढोलापुरी वार्ड नं. 13 में रास्ते में जलभराव होने तथा नीचे लटकते बिजली के तारों को लेकर कालोनी के लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
मोहल्ला काबली गेट वार्ड नं. 13 में ढोलापुरी कालोनी में अधिकांश समुदाय विशेष के गरीब तबके के लोग निवास करते हैं। कालोनी के लोग सगीर, आसिफ, वकील अहमद, बाबू, तहसीम, मुन्ना, शौकत, ऊषा, हनीफ, इदरीश, शायरा, अमीर बानो आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि डेढ़ माह से पालिका द्वारा रास्ता बनवाने के लिए रास्ता उखड़वा दिया था तथा इस पर मिट्टी डालकर भूल गए हैं।
विज्ञापन

इस समय रमजान माह चल रहा है। रास्ते में हुए जलभराव से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस संबंध में नगर पालिका से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया है। वहीं बिजली के तार नीचे लटके हैं, जो हादसों को दावत दे रहे हैं। विवश होकर उनको आंदोलन करना पडे़गा। चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed