फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवा रालोद के पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र

युवा रालोद के पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र

Sat, 25 May 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
युवा रालोद के पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र
युवा रालोद के पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र
विज्ञापन

सरधना। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह के मुजफ्फरनगर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की बागपत लोकसभा सीट से हार हो गई। दोनों ही महागठबंधन के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे थे। सपा-बसपा व रालोद के संयुक्त महागठबंधन के साथ ही इन सीटों पर कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। अजित सिंह व जयंत चौधरी की हार को लेकर रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता खासे दुखी हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को अनिल चौधरी (दबथुवा) प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल एवं अर्जुन ढिंडाला ने जनादेश को स्वीकार करते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। राष्ट्रीय लोकदल की मुजफ्फरनगर, बागपत व मथुरा सीट पर हुई हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। कहा कि वह भविष्य में कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की नींव मजबूत करने व क्षेत्र के लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। साथ ही उन सभी साथियों, कार्यकर्ताओं व समस्त क्षेत्र की जनता का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed