फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोदीनगर में छाया भगवा, सतपाल ने पाए 36734 वोट

मोदीनगर में छाया भगवा, सतपाल ने पाए 36734 वोट

Fri, 24 May 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर में छाया भगवा, सतपाल ने पाए 36734 वोट
बागपत /गाजियाबाद। बागपत लोकसभा सीट में आने वाली मोदीनगर विधानसभा में भगवा का बोलबाला रहा। मोदीनगर विधानसभा सीट में 29 राउंड की मतगणना में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सांसद प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी से 36734 अधिक मत हासिल किए। मोदीनगर में डा. सत्यपाल सिंह को कुल 127239 वोट, जबकि जयंत चौधरी ने 90505 मत हासिल किए। मोदीनगर विधानसभा में 1215 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

मोदीनगर विधानसभा में सुबह आठ बजे शुरू हुए वोटों की गिनती में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली। पहले राउंड में डॉ. सत्यपाल सिंह को 4176 वोट तो जयंत चौधरी को 3214 वोट हासिल किए। दोनों प्रत्याशियों में छठवें राउंड तक तो भाजपा और रालोद प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन सातवें राउंड के बाद वोटों के अंतर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह आगे निकलते चले गए। सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने जहां 30245 मत प्राप्त किए, दूसरी ओर रालोद प्रत्याशी को कुल 23293 वोट मिले। सातवें राउंड तक करीब सात हजार वोटों का अंतर आठवें राउंड में बढ़कर 12 हजार को हो गया। अगले सातवें राउंड में डॉ. सत्यपाल सिंह को कुल 36410 वोट मिले तो जयंत चौधरी 24456 पर रहे। नौवें, 10वें और 11वें राउंड में वोटों का यह अंतर 25 हजार से अधिक का हो गया। 11वें राउंड में भाजपा को 55925, जबकि रालोद प्रत्याशी को 29051 वोट मिले। वोटों का अंतर बढ़ते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश भी दोगुना होता चला गया। 16वें राउंड में भाजपा जहां 82 हजार वोट पर थी तो रालोद के मतों का आंकड़ा 36593 से आगे नहीं बढ़ सका। फिर 17वें से 21वें राउंड तक रालोद के प्रदर्शन में सुधार जरूर हुआ, लेकिन भाजपा व रालोद में वोटों का अंकर 35 हजार को पार कर जाने से रालोद समर्थकों में निराशा देखने को मिली। अंत में 29वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 127239 और रालोद प्रत्याशी को 90505 वोट मिले। चुनाव में खड़े हुए बाकी प्रत्याशी 500 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह
बागपत लोकसभा की मोदीनगर विधानसभा की मतगणना में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह भी पहुंचे। जब मोदीनगर में आठवें राउंड की मतगणना की मतगणना चल रही थी, तब डॉ. सत्यपाल सिंह ने पहुंचकर मतगणना कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed