फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भगवान की कृपा के बगैर कुछ भी संभव नहीं

भगवान की कृपा के बगैर कुछ भी संभव नहीं

Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
भगवान की कृपा के बगैर कुछ भी संभव नहीं
भगवान की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं
विज्ञापन

हस्तिनापुर। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय शांतिनाथ विधान जनेंद्र भगवान का अभिषेक हुआ। शांतिधारा करने का सौभाग्य राजेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। पूजन के पश्चात विधान में मंडल पर अर्घ चढ़ाने का सौभाग्य नरेंद्र सिंह जैन, प्रद्युमन कुमार जैन, योगेश जैन, राजीव जैन, विनय जैन, लोकेश जैन, सुशील जैन, अनिल जैन, प्रेमचंद जैन, जितेन्द्र कुमार जैन, महेंद्र जैन, सतेन्द्र कुमार जैन, देवेंद्र जैन, संजय जैन आदि को प्राप्त हुआ। मुनि समाधि सागर जी महाराज, मुनि भाव भूषण महाराज विराजमान है। भूषण जी महाराज ने कहा कि संसार में न्याय या अन्याय से, नीति या अनीति से दुनिया का वैभव व इक्षा अनुसार सामग्री को तो एकत्रित किया जा सकता है। परंतु परमात्मा की कृपा नहीं पाई जा सकती। जब तक भगवान की कृपा नहीं होती तब तक वैभव के शिखर पर बैठ कर भी इंसान की आंखों से आंसू बहते रहते हैं। ब्र. सुनीता दीदी के दिशा निर्देशन में युवा विद्वान पं. आशीष शास्त्री द्वारा विधान की मांगलिक क्रियाएं कराई गई। महाआरती कार्यक्रम विनोद एंड पार्टी द्वारा किया गया। इस इस दौरान महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, उपाध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, मंत्री शिखरचंद जैन, अनिल कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, राजीव जैन, राजीव जैन, अभय कुमार जैन , वीरेंद्र कुमार जैन, मोतीलाल जैन हस्तिनापुर, महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, उपप्रबंधक अशोक कुमार जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, मणिचंद जैन, कमल जैन व सुदर्शन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed