{"_id":"5ce6ec1abdec2207755949fb","slug":"155863764517-meerut-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत के जश्न के दौरान दो संप्रदायों में पथराव, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत के जश्न के दौरान दो संप्रदायों में पथराव, तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की जीत के जश्न के दौरान दो संप्रदायों में पथराव, तनाव
खरखौदा। भाजपा की जीत पर गांव लालपुर में समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ बृहस्पतिवार देर शाम जश्न मना रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी को लेकर दूसरे संप्रदाय के एक परिवार ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव एवं मारपीट की। पीड़ित से जानकारी पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
हापुड़-मेरठ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल की जीत पर शाम को गांव लालपुर में भाजपाइयों ने ढोल एवं बैंडबाजों के साथ पूरे गांव में रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर आतिशबाजी की। गांव लालपुर में मोहम्मद अली पुत्र छिद्दा खां के मकान के सामने भी आतिशबाजी की गई। इसका मोहम्मद अली के बेटे मोहम्मद आशीष ने विरोध किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारी उसके मकान में घुस गए तथा मोहम्मद अली एवं उसके बेटे से मारपीट की। आरोप है कि बाद में प्रदर्शनकारी मकान की छत पर चढ़ गए तथा पथराव किया। जिसमें मो. अली व उसका बेटा घायल हो गए। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, पूछताछ में मोहम्मद अली ने बताया कि दूसरा पक्ष प्रतिदिन रात्रि के समय मकान के बाहर आतिशबाजी करते हैं। कई बार उनका विरोध किया जा चुका है। उधर, पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की है। वहीं, सुरक्षा को लेकर गांव लालपुर में फोर्स तैनात कर दी है।
मामला कुछ नहीं है। केवल कुछ लोग खुशियां मना रहे थे। आतिशबाजी को लेकर विरोध हुआ। हालांकि मामला नियंत्रण में है।-आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर।