{"_id":"5c18127cbdec2257036f73a5","slug":"154508150511-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का आरोप लगा विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ढिकौली रोड पर किया हंगामा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का आरोप लगा विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ढिकौली रोड पर किया हंगामा।
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ढिकौली रोड पर सोमवार अपराह्न विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इनका आरोप था कि यहां पर पादरी द्वारा दो लोगों का धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पादरी समेत आठ लोगों को थाने ले आई। विहिप के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने तथा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाकर थाने में नारेबाजी कर धरना शुरू दिया। वहीं, सीओ द्वारा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर मामला शांत हुआ। विहिप नेता ने पादरी के खिलाफ तहरीर दी है।
विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि ढिकौली रोड पर दो लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिस पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता वहां पहुंच गए तथा हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मकान के अंदर से एक पादरी, एक महिला समेत 8 लोगों को थाने ले आई। थाने पहुंचने पर विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसी दौरान पूछताछ करने पर थाना प्रभारी एवं सीओ ने कार्यकर्ताओं से बाहर जाने के लिए कहा। जिसको लेकर विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान विहिप के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर व प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर भी वहां पहुंच गए तथा कार्यकर्ताओं के साथ थाने में ही धरना देकर बैठ गए। इनका कहना था कि पुलिस आरोपियों का पक्ष ले रही है। वहीं, कार्यकर्ताओं का अपमान कर रही है। हालांकि 15 जिलों में धन आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। काफी देर तक हंगामा चलने के बाद सीओ के रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ तथा धरना समाप्त किया। इस मामले में विहिप नेता योगेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मोहल्ला कल्याण सिंह ढिकौली निवासी प्रमोद कुमार ने उसे घर पर मीटिंग बताकर आमंत्रित किया था। जिस पर वह उनके घर पहुंचा तो पाया कि कुछ लोग मौजूद थे। पादरी समेत दो लोगों पर आरोप लगाया कि वे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर धार्मिक वैमनस्य बढ़ा रहे थे। सभी को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बनने के लिए प्रेरित किया। उन्हें ईसाई बनने पर रुपये तथा नौकरी का लालच दिया। इसकी जानकारी अन्य को दी तो जब वे वहां पहुंचे तो उनको भी धर्म परिवर्तन करने का लालच दिया। इन्होंने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हंगामा करने वालों में अमर रस्तोगी, सौरभ शर्मा, आसू त्यागी, योगेंद्र कुमार आदि काफी संख्या में थे।
गांव गड़ीना निवासी दोनों लोगों ने थाने में भीड़ व थाना प्रभारी के सामने स्वीकार किया कि उनको रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात कही जा रही थी। हालांकि बाद में दोनों युवक अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि उस समय भीड़ के देख दबाव के चलते ऐसा कहा था। हालांकि वास्तव में वे लोग लड़की के नामकरण कार्यक्रम में दुआ में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
पादरी ने बताया कि वह केरल का रहने वाला है। हाल ही में खुर्जा में रहता है। वह ढिकौली रोड पर स्थित एक व्यक्ति की लड़की के नाम रखने में दुआ कराने आया था। धर्म परिवर्तन कराने नहीं।
वहीं, ढिकौली निवासी व्यक्ति ने उड़ीसा निवासी युवती से विवाह कर लिया था। उसकी पत्नी ईसाई है। उसने भी धर्म परिवर्तन कराने जैसी बात से इनकार किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पकंज कुमार सिंह का कहना है कि जिन पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। वह इस बात से इनकार कर रहे हैं। हालांकि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
मवाना कस्बे में ढिकौली रोड स्थित मकान में दो लोगों को कराया जा रहा था धर्मपरिवर्तन
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्र्ताओं ने पहुंचकर की नारेबाजी
पुलिस पर आरोपियों की मदद करने तथा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने का लगाया आरोप