फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी बस स्टैंड़ के निकट विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद गर्माया

पुलिस चौकी बस स्टैंड़ के निकट विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद गर्माया

Tue, 18 Dec 2018 02:47 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी बस स्टैंड़ के निकट विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद गर्माया
पालिका ने विवादित भूमि पर निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

- पुलिस बल के साथ पहुंची टीम,
- भूमि का मामला कोर्ट में है विचाराधीन

सरधना। पुलिस चौकी बस स्टैंड के पास भूमि पर निर्माण को लेकर एक बार फिर से विवाद गर्मा गया। पुलिस बल के साथ पहुंचे पालिका लिपिक ने भूमि पर निर्माण होने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। पालिका लिपिक ने भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही। पुलिस मौके से निर्माण कराने वाले व्यक्ति को थाने ले गई। सरधना इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों के आदेश या कोर्ट के आदेश होने तक भूमि पर निर्माण करने से मना कर दिया।
मोहल्ला भूलरिया निवासी मोहम्मद जफर पुत्र रज्जाक पुलिस चौकी बस स्टैंड पर खरीदी गई भूमि पर निर्माण कार्य कर रहा हैं। भूमि को लेकर जूनियर डिविजन सरधना के यहां वाद चल रहा है। मो. जफर ने बताया कि 16 जनवरी 1995 को बैजराज पुत्र रतनलाल से उसने 42 वर्ग मी. भूमि खरीदी थी। भूमि पर भवन निर्माण के लिये पालिका में 2003 में नक्सा पास कराने के लिये आवेदन किया। पालिका ने नक्सा पास नहीं किया। मोहम्मद जफर के मुताबिक मामले को लेकर वह खुद ही न्यायालय जूनियर डिवीजन सरधना के समक्ष पहुंचे। कोर्ट से पालिका के विरूध जफर ने स्टे प्राप्त होने की बात कही। आरोप है कि जब भी वह निर्माण करता है तो पालिकाकर्मी निर्माण रुकवा देते हैं। तत्कालीन मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश किए। इसी विवादित भूमि को नायब तहसीलदार सीमा भारती के द्वारा भी जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई। जफर के मुताबिक वर्तमान में वह कोई निर्माण नहीं करा रहा। फिर भ्ी उसे परेशान किया जा रहा है। सोमवार को पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस पालिका कर्मचारी व मोहम्मद जफर को थाने पहुंची। मोहम्मद जफर व पालिका लिपिक मनोज दोनो ने इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल को अपने-अपने अभिलेख दिखाए। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने कोर्ट या उच्चाधिकारियों के आदेश आने तक निर्माण न करने की बात कही।
विज्ञापन


-पालिका टीम के द्वारा पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट विवादित भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। मौके पर निर्माण होता नहीं पाया गया दोनो पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाये रखने के लिये कहा गया है - प्रशांत कपिल इंस्पेक्टर सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन


-विवादित भूमि का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में हैं, अवैध निर्माण की सूचना मिली थी जिसकी शिकायत पर टीम गई थी, उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया हैं - मनोज कुमार लिपिक नगर पालिका सरधना

बैनामे से खरीदी गई भूमि पर पालिका परेशान कर रही है, दूसरे अवैध कब्जों की शिकायत पर पालिका कोई एक्सन नहीं लेती। उसके हक में कोर्ट से आदेश के बाद भी उसे परेशान किया जा रहा हैं। इस मामले में पालिका कर्मियों की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जायेगी - मोहम्मद जफर भवन निर्माणकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed