फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मौसम बदलने से वायरल के मरीजो की संख्या बढी।

मौसम बदलने से वायरल के मरीजो की संख्या बढी।

Sat, 15 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदलने से वायरल के मरीजो की संख्या बढी।
माछरा। मौसम का बदलना सेहत पर भारी पड़ रहा है। मौसम के करवट लेते ही जुकाम, खांसी एवं वायरल के मरीजों की तादाद में इजाफा हो गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि जुकाम, खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में दो दिन में हुई हल्की बूंदाबांदी और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में कमी आई है। ऐसे में ठंड लगने से लोगों को जुकाम, बुखार, खांसी आदि की शिकायत हो रही है। सीएचसी माछरा तथा पीएचसी अमरपुर, कायस्थ बड्ढा, सिसौली आदि पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। क्षेत्र के निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की कतार लगी है। चिकित्सकों का कहना है कि एक बार बुखार होने पर तीन से चार दिन राहत मिलने में लग जाते हैं। ऐसे में मरीजों को तरल पदार्थ लेने की आवश्यकता है। सीएचसी प्रभारी माछरा डॉ. आलोक नायक तथा डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम के बदलने से जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों को चाहिए की सर्दी से बचाव को गर्म कपडे़ पहने, मुंह पर कपड़ा लगाकर छींके भीड़ वाले इलाके में कम जाए। पानी उबालकर पीएं, गुनगुने पानी में नहाए, ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। ताजे भोजन का सेवन करें। ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed