{"_id":"5c141768bdec2255643cab66","slug":"15448206228-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड शुरु हो गई, नगर पंचायत ने न तो अलाव शुरु कराए और न ही रेन बसेरे बनाए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड शुरु हो गई, नगर पंचायत ने न तो अलाव शुरु कराए और न ही रेन बसेरे बनाए।
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ रही ठंड, रैन बसेरों की व्यवस्था नहीं
फलावदा। सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बावजूद इसके नगर पंचायत ने अभी तक रैन बसेरों की व्यवस्था नहीं की है। ठंड बढ़ रही है नगर में अलाव की भी व्यवस्था नहीं हुई है।
दिसंबर माह शुरू होते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को हुई बूंदा-बांदी के बाद चली सर्द हवा से ठंड बढ़ने लगी है। लेकिन ठंड को लेकर नगर पंचायत गंभीर नजर नहीं आ रही है। सर्दी के 15 दिन बीत जाने के बावजूद कस्बे मे रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही नगर पंचायत द्वारा कस्बे में अलाव का इंतजाम कराया गया है। जिसके चलते राहगीर, दुकानदार तथा सड़कों पर रहने वाले लोग सर्दी में रहने पर मजबूर हैं या फिर ठंड से बचने के लिए अपनी जेब से लकड़ी लाकर अलाव जला रहे हैं। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार से पूछा गया रैन बसेरों की व्यवस्था क्या है तो उन्होंने नगर पंचायत लिपिक से जानकारी तो ली लेकिन अभी तक रैन बसेरे की वयवस्था नहीं कराई गई। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने नगर पंचायत लिपिक फहीम अहमद से रैन बसेरों की व्यवस्था कराकर बाहर बैनर लगवाने की बात कही है।
गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार
फलावदा। वांछितों की धरपकड़ के अभियान में गोकशी के वांछित जुनैद उर्फ नोनू पुत्र शफीक निवासी फलावदा को चेकिंग के दौरान मुर्दा मवेशी के रास्ते से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि इसके पास से तमंचा 315 बोर तथा एक जीवित कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मवाना में गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
बस की छत से नीचे गिरा छात्र, गंभीर
- स्कूल से पढ़ाई कर एक प्राइवेट बस की छत पर चढ़कर घर जा रहा था छात्र
रामराज। खादर क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र स्कूल से बस की छत पर सवार होकर पढ़कर वापस अपने घर जा रहा था। बस की गति तेज होने पर छात्र बस की छत से नीचे गिर गया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे आनन-फानन में स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
खादर के गांव फाजलपुर निवासी छात्र अंकित कस्बा रामराज में स्थित मॉडर्न इंटर कॉलेज में पढ़ता है। शुक्रवार को जब वह पढ़कर वापस प्राइवेट बस की छत पर बैठकर अपने घर जा रहा था तभी बस की गति तेज हो जाने के कारण छात्र अनियंत्रित हो गया और वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने से उसको काफी चोटें आई। जिसमें वह बेहोश हो गया। छात्र के गिरने से आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए और आनन-फानन में उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक हो जाने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
मवाना। गांव निलौहा एवं मुबारिकपुर में भाजपा की कमल संदेश यात्रा निकाली गई। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकारी की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। यात्रा के मंडल संयोजक संजीव शर्मा व यात्रा क़े मंडल संयोजक सुनील राजवंशी ने नेतृत्व किया। यात्रा में मुख्य रुप से चौधरी सर्वेश सिंह, आनंद शर्मा, आदेश कुमार, चौधरी कंवरपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, चौ. हरपाल सिंह, ओमपाल सिंह, बिल्लू कुमार, राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि उपस्थित थे।