फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैली-कपसाड़ में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा ने किया प्रचार-प्रसार

कैली-कपसाड़ में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा ने किया प्रचार-प्रसार

Fri, 14 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
कैली-कपसाड़ में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा ने किया प्रचार-प्रसार
घर-घर पहुंचाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

सरधना। नगर के साथ ही देहात क्षेत्र के कैली व कपसाड़ गांव में भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा ने बृहस्पतिवार को घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार किया। सरधना नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन व नगर महामंत्री संजीव पंवार के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा के अंतर्गत प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उधर दूसरी तरफ कैली व कपसाड़ में भी कमल संदेश पदयात्रा का प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें कमल संदेश यात्रा का नेतृत्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने किया। पदयात्रा सर्वप्रथम कपसाड़ गांव में रामवीर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निवास पर एक बैठक हुई। जिसमें किसानों ने गन्ना मूल्य न बढ़ाने पर प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि 8 करोड़ लोगों को नि:शुल्क आवास, 8 करोड़ लोगों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर, 8 करोड़ लोगों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिये। साथ ही 50 करोड़ देश की जनता को स्वास्थ्य मिशन द्वारा पांच लाख के मुफ्त इलाज हेतू आयुष्मान गोल्ड कार्ड। किसान को 75% सब्सिडी पर गेहूं का बीज सभी सहकारी समितियों पर खाद एनपीके बीज की उपलब्धता ये सरकार के सफल कार्य है। पूर्व की सरकारों में इतना काम कभी नहीं हुआ यह देश की जनता को ध्यान रखना चाहिए। राजनीतिक और सामाजिक लोगों को पार्टी का अनुपातिक सर्वेक्षण करना चाहिए न की निंदा। बैठक के बाद लाभार्थियों से घर-घर मिलकर भाजपा के साथ रहने की अपील की कपसाड़ में फेरु सिंह चेयरमैन, मुकेश प्रधान व सतीश प्रधान के यहां पदयात्रा का स्वागत किया गया। कैली में यात्रा के बाद राजकुमार शर्मा के यहां बैठक हुई समस्त यात्रा में संचालक मदनपाल सिंह, ठाकुर लाखन सिंह, सुनील प्रधान, भूषण शर्मा, टीटू बढ़ाना, आकाश सोम, देवेंद्र अखेपुर, बलराम सिंह पाल, विपिन दौलतपुर, बिट्टू ज्वालागढ़, गौतम सिवाच, मोहित सिवाच, रोहित सिवाच, अमित मुखिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed