{"_id":"5c12be6442c7925d2b225adf","slug":"15447322986-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय पॉलीटैक्निक का अपर मुख्य सचिव का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय पॉलीटैक्निक का अपर मुख्य सचिव का निरीक्षण किया
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
राजकीय पालीटेक्निक जसड़ सुल्तानपुर के बंद पड़े जर्जर भवन का बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव रमारमण ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की चारदीवारी कराते हुए उसे तकनीकी शिक्षा विभाग को सौंपने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
जसड़ सुल्तानपुर में सपा सरकार के कार्यकाल में राजकीय पालीटेक्निक का निर्माण शुरू हुआ था। इस तकनीकी शिक्षण संस्थान का भवन लगभग बनकर तैयार हो गया, लेकिन शिक्षण शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में बंद पड़ा यह भवन जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है। इस मामले पर भाजपा नेता ठाकुर मुकेश शास्त्री ने पिछले दिनों शासन को पत्र लिखा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव रमारमण गांव पहुंचे और उक्त तकनीकी शिक्षण संस्थान के भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव को बताया गया कि इस शिक्षण संस्थान का भवन 123 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा है, और वर्तमान में 80 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। इस दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न होने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी और निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि वह शेष कार्य को समय से पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करें, ताकि इसी सत्र में शिक्षण कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि इस कालेज का निर्माण एमएसडीपी योजना के तहत हो रहा है, जो 45 बीघा भूमि में बनाया गया है। कालेज में 120 बच्चों का छात्रावास भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कालेज की सुरक्षा हेतु बाउंड्री वॉल का कार्य कराया जाना आवश्यक है। जिसका बजट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इस अवसर परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह, उपनिदेशक अल्पसंख्यक मौ तारिक, ठाकुर मुकेश शास्त्री उपस्थित रहे।