फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत, बाइक सवार घायल

बाइक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत, बाइक सवार घायल

Fri, 14 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत, बाइक सवार घायल
सिवाया गांव के समीप बृहस्पतिवार दोपहर में हुआ हादसा
विज्ञापन

टैक्सी को किनारे खड़ी कर पैदल हाईवे पार कर रहा था चालक
अगले माह होनी है बेटी की शादी
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। सिवाया गांव के समीप बृहस्पतिवार को पैदल हाईवे पार कर रहे एक टैक्सी चालक को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल एंबुलेंस ने घायलों का मोदीपुरम में एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया। वहां टैक्सी चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने दौराला थाने में बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
मूल रूप से जानी थाना क्षेत्र के गांव पेपला निवासी 46 वर्षीय बिजेंद्र सिंह हाल में न्यू मोदी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। बताया कि बिजेंद्र टैक्सी चलाता था। वह एक कंपनी के अधिकारी को टैक्सी में लेकर सिवाया गांव गया था। इसी दौरान वह टैक्सी को किनारे खड़ाकर हाईवे को पैदल पार करने लगा। इसी बीच मेरठ से दौराला की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार फाजलपुर रोहटा रोड मेरठ निवासी जुनैद एवं टैक्सी चालक बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने दोनों घायलों को मोदीपुरम के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान टैक्सी चालक बिजेंद्र की मौत हो गई। वहीं, दौराला पुलिस ने बिजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई वीरेंद्र ने दौराला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


अगले महीने है बेटी की शादी, परिवार में छाया मातम
हाईवे पर हुए हादसे में मृतक बिजेंद्र की मौत के बाद उसके घर में चल रही बेटी की शादी की खुशियों को ग्रहण लग गया। बताया कि जनवरी में उसकी बेटी पल्लवी की शादी है। जिसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ है। बिजेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची तो पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। वहीं, आसपास के लोगों ने भी पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
बिजेंद्र काफी समय से मोदीपुरम में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया कि उसने दो बोलेरो गाड़ियां बना रखी है। वह एक गाड़ी को खुद ही चलाता था। हादसे में उसकी मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। बिजेंद्र की मौत से परिवार में उनकी बेटी पल्लवी, बेटे राहुल व विशाल तथा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
सिवाया गांव के समीप दुघर्टना में बिजेंद्र की मौत हो गई है। उसके भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।-मिथुन दीक्षित, इंस्पेक्टर दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed