{"_id":"5c0598d5bdec22419820b25a","slug":"154387072014-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
माछरा। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत माछरा ब्लॉक के गांव शोल्दा, माछरा एवं ब्लॉक के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं को जागरूक किया गया।
गोष्ठी प्रधान राकेश त्यागी के आवास पर आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने महिलाओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए उज्जवला योजना का लाभ, जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खुले में शौच मुक्त योजना, विधवा पेंशन, विवाह पंजीकरण योजना आदि चलाई हुई है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला उत्पीड़न पर समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन टीम 181 गठित की है। एंटी रोमियो स्कवायड बनाया, 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए बलात्कारियों को मृत्यु दंड की सजा, मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा को तीन तलाक अध्यादेश पारित एवं समस्त महिलाओं के लिए इंद्रधनुष योजना आदि महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजना व कानून बनाए है। ब्लॉक के बीडीओ माछरा सुरेंद्र सिंह, राकेश त्यागी प्रधान माछरा, एडीओ पंचायत ओपी शर्मा, अमित कुमार, सुधीर राघव, सुनील प्रसाद, शमीम अब्बास, अताउर रहमान, शिवम यादव, विश्वास शर्मा, बिजेंद्र सिंह, विक्रांत त्यागी, राजकुमार राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन